एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme पर कई हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शन, विवाद शांत कराने के लिए BJP ने किया ये बड़ा फैसला

Agnipath Scheme: बीजेपी मानती है कि इस योजना को लेकर कुछ राजनीतिक दल युवाओं को बरगलाने का प्रयास कर  रहे हैं. बीजेपी जल्द ही बड़े संवाद  कार्यक्रम की रूप-रेखा भी तैयार कर सकती है.

Agnipath Recruitment Scheme: सेना में नई भर्ती के लिए लाए गए अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को शांत करने लिए अब बीजेपी की तरफ से पहल करने का फैसला किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के नेता अब खुद युवाओं को समझान के लिए आगे आएंगे और उन्हें समझाने का काम करेंगे.

बीजेपी नेता युवाओं को समझाएंगे फायदा

बीजेपी अलाकमान ने अपने सभी सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे अग्निपथ स्कीम को लेकर युवाओं में व्याप्त भ्रान्तियों को दूर करने के लिए सम्पर्क करें और उन्हें अग्निपथ स्कीम के फायदे बतायें ताकि युवाओं को सही  जानकारी मिल सके. बीजेपी मानती है कि इस योजना को लेकर कुछ राजनीतिक दल युवाओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं. बीजेपी जल्द ही बड़े संवाद कार्यक्रम की रूप-रेखा भी तैयार कर सकती है.

आनंद महिन्द्र बोले- विरोध में हुई हिंसा पर दुखी

इधर, दूसरी तरफ महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने सोमवार को केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में हुई हिंसा पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि महिंद्रा समूह इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित, सक्षम और युवा अग्निवीरों का अपने यहां भर्ती के लिए स्वागत करेगा.

उन्होंने रक्षा सेवाओं में चार साल के कार्यकाल के लिए 17.5 साल से 23 साल तक के युवाओं की भर्ती योजना पर कहा कि इन अग्निवीरों के लिए कॉरपोरेट क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं. महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘अग्निपथ कार्यक्रम के विरोध में हुई हिंसा से दुखी हूं. जब पिछले साल इस योजना पर विचार किया गया था, तो मैंने कहा था और उस बात को मैं दोहराता हूं- अग्निवीरों का अनुशासन और कौशल उन्हें रोजगार के योग्य बना देगा.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘महिंद्रा समूह ऐसे प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं की भर्ती के अवसर का स्वागत करता है.’’ एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने उनसे पूछा कि महिंद्रा समूह इन अग्निवीरों को कौन सा पद देगा, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘कॉरपोरेट क्षेत्र में अग्निवीरों के लिए रोजगार की बड़ी संभावनाएं हैं. नेतृत्व, टीम वर्क और शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ये अग्निवीर उद्योग को बाजार के लिए तैयार पेशेवर समाधान देते हैं. ये समाधान परिचालन से लेकर प्रशासन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन तक विस्तृत हैं.’’

ये भी पढ़ें: Agnipath Scheme के विरोध में भारत बंद का एलान, एक्शन में राज्य सरकारें, नई भर्ती स्कीम वापस लेने से इनकार, 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget