एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: अलग बैज, वेतन से 30% की कटौती और 30 छुट्टियां... जानें, सेना के जवान से कितने अलग होंगे ‘अग्निवीर’

Agniveer Benefits : सेना भर्ती होने वाले अग्निवीरों को ज्वाइनिंग के साथ ही 30 हजार रुपये की सैलरी दी जाएगी. सरकार इस वेतन में से 30 फीसदी हिस्सा काट लेगी. इसे सरकार सेवा निधि फंड में जमा कराएगी.

Agnipath Recruitment Scheme Agniveer Salary And Benefits: अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में बवाल जारी है. इस बीच भारतीय सेना ने रविवार को उन शर्तों और सुविधाओं की सूची जारी कर दी है जो अग्निवीरों (Agniveer) के लिए होगी. अग्निवीरों को सैलरी के साथ हार्डशिप अलाउंस मिलेगी. इसके अलावा यूनीफॉर्म अलाउंस और सीएसडी कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी जैसा कि एक रेगुलर सैनिक को दी जाती है. इसके अलावा अग्निवीरों को ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) भी दिया जाएगा. इन्हें साल में 30 दिन की छुट्टी भी मिलेगी.

सभी अग्निवीरों को 48 लाख का इंश्योरेंस कवर भी दिया जाएगा. चार साल की सेवा में ड्यूटी के दौरान अगर कोई अग्निवीर देश के लिए शहीद हो जाता है तो उसके परिवार को इन्श्योरेंस कवर के 48 लाख के साथ सरकार की ओर से एक्स ग्रेशिया 44 लाख की सहायता राशि दी जाएगी. इसके अलावा सेवा निधि पैकेज के तौर पर करीब 11 लाख और बची हुई नौकरी की पूरी सैलरी भी परिवार को दी जाएगी. 

अग्निवीरों को कितनी सैलरी और छुट्टियां?

सेना भर्ती होने वाले अग्निवीरों को ज्वाइनिंग के साथ ही 30 हजार रुपये की सैलरी दी जाएगी. सरकार इस वेतन में से 30 फीसदी काट लेगी और उसे अग्निवीर के नाम से बने एक सेवा निधि फंड में जमा कराएगी. अग्निवीर को पहले इसमें से 30 फीसदी तनख्वाह सरकार काट लेगी और उस अग्निवीर के नाम से बने एक सेवा निधि फंड में जमा करा देगी. कुल मिलाकर अग्निवीर को पहले साल में 21 हजार रुपये कैश इन हैंड मिलेंगे. अग्निवीरों की दूसरे साल में ग्रॉस सैलरी 33 हजार, तीसरे साल 36500 और चौथे साल 40 हजार रुपये होगी. इसमें 30 फीसदी कटौती के बाद बाकी राशि मिलेगी. अग्निवीरों को साल में 30 दिन छुट्टी मिलेगी. रिटायरमेंट पर पेंशन और ग्रेच्युटी नहीं मिलेगी.

सेना को कितनी सैलरी और छुट्टियां?

आर्मी की ज्वाइनिंग के वक्त मूल वेतन करीब 21,700 रुपये है. इसके अलावा उसे 5200 रुपये मिलिट्री सर्विस पे किए जाते हैं. ट्रांसपोर्ट अलाउंस में करीब 1800 रुपये मिलते हैं. फिर इसके बाद इन तीनों पर उसे 34 फीसदी DA मिलता है. ये महंगाई भत्ता करीब 9758 रुपये बनता है. इस तरह से सैनिक को लगभग 39 हजार रुपये सैलरी पहले महीने में मिलती है. सेना की रेगुलर सर्विस में काम करने वालों को एक साल में 90 छुट्टियां मिलती हैं. रिटायर होने पर पेंशन और ग्रेच्युटी का फायदा भी मिलता है.

अग्निवीरों के लिए अलग बैज

अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत भर्ती में अग्निवीरों (Agniveer) को एक अलग पहचान दी जाएगी. अग्निवीरों की यूनिफॉर्म पर एक अलग इंसिगनिया यानि बिल्ला होगा जो उन्हें दूसरे रैगुलर सैनिकों से अलग करेगा. दुश्मन के खिलाफ शौर्य और पराक्रम के लिए वैसे ही वीरता मेडल मिलेंगे जैसा अभी सैनिकों को मिलते हैं.

ये भी पढ़ें

Agnipath Scheme: 'अग्निवीरों' के लिए उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने की बड़ी घोषणा, जानें अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा पर क्या कहा

‘अग्निपथ के नाम पर देश में लगाई जा रही आग...’, विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget