एक्सप्लोरर

केरल के बाद पंजाब विधानसभा ने CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया, SAD ने कहा- मुसलमानों को भी शामिल किया जाए

एनडीए में शामिल शिरोमणि अकाली दल ने सीएए को रद्द करने वाले प्रस्ताव का विरोध किया. हांलाकि, उसने कहा कि इसमें मुसलमानों को शामिल किया जाना चाहिए. पंजाब से पहले केरल विधानसभा ने सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था.

चंडीगढ़: केरल के बाद पंजाब विधानसभा में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया. विधानसभा में सीएए के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया. वहीं एनडीए में शामिल शिरोमणि अकाली दल ने सीएए को रद्द करने वाले प्रस्ताव का विरोध किया लेकिन ये जरूर कहा कि नागरिकता की लिस्ट में मुसलमानों को भी शामिल किया जाना चाहिए. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार, केरल की सरकार को सुप्रीम कोर्ट में सीएए के खिलाफ ज्वाइन करेगी.

संसदीय कार्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा की तरफ से ये प्रस्ताव पेश किया गया. तीन घंटे की चर्चा के बाद इसे पारित किया गया. बता दें कि सीएए 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए छह अल्पसंख्यकों हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैन, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता देने का प्रावधान करता है. इसमें तीन देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को शामिल किया गया है. विपक्षी पार्टी इस कानून का विरोध कर रही है. उनका कहना है कि ये कानून संविधान के खिलाफ है. देशभर के अलग-अलग हिस्सों में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है.

निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह के खालिस्तान एंगल की छानबीन में लगी जांच एजेंसियां

राहुल गांधी को CAA के बारे में कोई ज्ञान नहीं- जेपी नड्डा

उधर दिल्ली में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास संशोधित नागरिकता कानून का कोई ज्ञान और समझ नहीं है . साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी इस कानून पर 10 वाक्य बोलकर दिखाएं.

राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने यहां एक समारोह में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पड़ोसी देशों के उन अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्हें उन देशों में सालों तक धार्मिक प्रताड़नाएं सहनी पड़ी हों और उन्होंने बाद में भारत में शरण ली हो. नड्डा ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोग वास्तव में देश को कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि विपक्षी दलों के पास मोदी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा है. सरकार ने 70 साल से अधिक समय से लंबित समस्याओं को छह महीने में सुलझा लिया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget