एक्सप्लोरर

भारत के बुलावे पर आज दिल्ली में जुटेंगे रूस, ईरान समेत 7 देशों के NSA, अफगानिस्तान के हालातों पर होगा मंथन

NSA meeting on Afghanistan: अफगानिस्तान संकट को लेकर भारत की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक को क्षेत्रीय समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. चीन और पाकिस्तान बैठक में शामिल नहीं होंगे.

NSA meeting on Afghanistan: भारत की मेज़बानी में  आज 8 देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की अहम बैठक होगी. इस बैठक में अफगानिस्तान के हालात के साथ-साथ आतंकवाद को सींचने में पाकिस्तान की भूमिका पर भी मंथन होगा. बैठक के लिए रूस, ईरान, उज़्बेकिस्तान, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दिल्ली पहुंच रहे हैं. उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मुख्यतः साझा खतरों और चिंताओं को लेकर बात होगी.

किन-किन मुद्दों पर होगी बातचीत?

दिल्ली क्षेत्रीय सुरक्षा डायलॉग के एजेंडा में अफगानिस्तान के भीतर और उसके आसपास आतंकवाद के खतरे पर बात होगी. साथ ही कट्टरपंथ की चुनौती, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और अफगानिस्तान में हथियारों की भारी भरकम नामौजूदगी से जुड़ी चिंताओ पर भी बात होगी. इसका अलावा अफगानिस्तान से आवाजाही की चिंताएं भी NSA स्तर वार्ता का अहम विषय है.  इस बैठक की तैयारियों से वाक़िफ़ सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान में 15 अगस्त को जो हुआ उसको लेकर सभी की चिंताएं हैं. ऐसे में द्विपक्षीय स्तर और क्षेत्रीय स्तर पर क़ई बार वार्ताएं हुई हैं. इस मामले में अफगानिस्तान के क़ई पड़ोसी देशों ने खुलकर तो कुछ ने अपने फैसलों से यह दर्शाया है कि मौजूदा संकट में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर उनकी आशंकाएं हैं. साथ ही उनका मानना हैं कि पाकिस्तान की कथनी और करनी में अंतर है. 

सूत्रों के अनुसार बैठक में अफगानिस्तान और उसके आसपास फैले आतंकवाद के नेटवर्क पर गहनता से बात होगी. ऐसा में स्वाभाविक तौर पर आईएसआई और आईएसआईएस-केपी गुट के बीच संबंधों पर भी बात होगी. क्योंकि अफगानिस्तान में भले ही तालिबान और आईसाईएस-केपी के बीच आपसी रंजिश की तस्वीर बनाई जा रही हो या फिर आईएसआईएस को हालिया बम धमाकों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा हो. लेकिन पाक खुफिया एजेंसी के साथ दोनों के तार जुड़े हैं. जाहिर है भारत की अगुवाई में हो रही बैठक पाकिस्तान के लिए भी बड़ा सन्देश है. यह बैठक बताती है कि अफगानिस्तान की पश्चिमी सीमा के करीबी सभी पड़ोसी इस मुद्दे पर भारत के साथ अपनी चिंताएं भी साझा करना चाहते हैं.

पाकिस्तान ने शामिल होने से मना किया

सूत्रों का कहना है कि सभी देश इस बात को भी मानते हैं कि अफगानिस्तान में तालिबानी निज़ाम के आने से कट्टरपंथी ताकतों की हौसला अफजाई की इजाजत नहीं दी जा सकती. महत्वपूर्ण है कि भारत ने 10 नवम्बर की बैठक में शरीक होने को लेकर पाक को भी निमंत्रण दिया था लेकिन इस्लामाबाद ने शामिल होना मुनासिब नहीं समझा. वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने क्षेत्रीय सुरक्षा डायलॉग में भाग लेने से इनकार किया हो. इससे पहले जब 2018 में पहली बार ईरान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों क़ई ऐसी बैठक आयोजित की थी तबभी पाक ने भारत की मौजूदगी का हवाला देते हुए शरीक होने से इनकार कर दिया था. 

इतना ही नहीं, अफगानिस्तान में मानवीय संकट के नाम पर दुनिया का क़ई मंचों पर घड़ियाली आँसू बहा रहे पाकिस्तान ने भारत को मदद के साथ भेजे जाने वाले ट्रकों को रास्ता देने से इनकार कर दिया. यह साफ बताता है कि पाक की मंशा अफगानिस्तान की मदद से ज़्यादा उसके नाम पर अपने हित साधने की है. आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि इस बैठक के जरिए सभी देश जहाँ अपना सुरक्षा आकलन साझा करेंगे. वहीं सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर व्यापक सहयोग की संभावना भी तलाशेंगे. इतना ही नहीं यह बैठक काबुल में मौजूद तालिबानी निजाम को भी सन्देश देगी. इस बैठक के हाशिए पर जहाँ क़ई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोवाल से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट करेंगे सभी 8 NSA

वहीं सभी 8 NSA प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट करेंगे. इस बीच बैठक के लिए भारत ने चीन को भी भी आमंत्रित किया था लेकिन नई दिल्ली में होने वाली इस अहम बैठक में उसका कोई नुमाइन्दा नहीं होगा. सरकारी सूत्रों का कहना है कि चीन ने शेड्यूलिंग की समस्या का हवाला देते हुए बैठक में शामिल होने से असमर्थता जता दी. हालाँकि बीते दिनों भारत की अगुवाई में हुई BRICS देशों के NSA की बैठक में चीन शामिल हुए था. अफगानिस्तान के हालात पर हो रही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में काबुल के तालिबानी निज़ाम से किसी को न्यौता नहीं दिया गया है. इस बाते में पूछे जाने पर आधिकारिक सूत्रों का कहना था कि इस बारे में न तो कोई विचार किया गया और न ही किसी अन्य आमंत्रित देश ने इसका आग्रह किया. ध्यान रहे क़ई भारत समेत बैठक में शामिल हो रहे किसी भी देश ने अभी तक तालिबानी निज़ाम को मान्यता नहीं दी है. 

अफगानिस्तान संकट को लेकर भारत की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक को क्षेत्रीय समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं NSA स्तर बैठक की अहमियत इस बात से भी बढ़ जाती है कि रूस और किर्गीज़स्तान जैसे देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तो हाल ही में भारत दौरे कर गए थे.

यह भी पढ़ें-

Fadnavis vs Nawab Malik: आज नवाब मलिक की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, फडणवीस के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन पर फोड़ेंगे 'हाइड्रोजन बम'

Rafale Deal: राफेल डील पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, जानें- कैसे UPA और NDA की सरकार में अलग है यह सौदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, कहा- 'बदले की राजनीति'
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, कहा- 'बदले की राजनीति'
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget