एक्सप्लोरर

Aditya-L1 Mission: 'भारत के पास अपनी ऑब्जर्वेटरी नहीं, आदित्य-L1 करेगा सूरज के कोरोना की स्टडी, भारत के सूर्य मिशन पर बोले साइंटिस्ट्स

Aditya-L1 Mission: भारत अपना पहला सूर्य मिशन लॉन्च करके इतिहास रचने वाला है. आदित्य-L1 को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर एल1 प्वाइंट पर स्थापित किया जाएगा.

Aditya-L1 Mission Launch: भारत का पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 11.50 बजे लॉन्च किया जाएगा. चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद इसरो का ये दूसरा बड़ा मिशन है, जिस पर एक बार फिर सभी की निगाहें लगी हैं. आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है. आइए जानते हैं कि इस लॉन्चिंग को लेकर वैज्ञानिकों का क्या कहना है.

पद्मश्री पुरस्कार विजेता और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुराई ने आदित्य-एल1 मिशन पर एएनआई से कहा, "एल1 बिंदु पर पहुंचना और उसके चारों ओर एक कक्षा बनाना, बहुत सटीक पॉइंटिंग के साथ वहां पांच वर्षों तक उपस्थित रहना तकनीकी रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण है. यह वैज्ञानिक रूप से फायदेमंद होने वाला है क्योंकि सात उपकरण (आदित्य-एल1 के 7 पेलोड), वहां जो हो रहा है उसकी गतिशीलता और घटनाओं को समझने की कोशिश करेंगे."

खगोलशास्त्री और प्रोफेसर आरसी कपूर ने इसे बहुत ही महत्वपूर्ण दिन बताया और कहा, "आदित्य एल1 पर सबसे महत्वपूर्ण उपकरण सूर्य के कोरोना का अध्ययन करेगा. आम तौर पर इसका अध्ययन केवल पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ही किया जा सकता है."

स्पेस इकोनॉमी में इसरो के बड़े रोल की उम्मीद

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मनीष पुरोहित ने कहा, "यह इसरो और भारत के लिए एक बड़ा कदम है. नई अंतरिक्ष नीति के साथ, यह स्पष्ट रूप से अनिवार्य कर दिया गया है कि इसरो स्पेस इकोनॉमी में एक बड़ी भूमिका निभाएगा. इसलिए, इसरो ने स्पष्ट रूप से एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है."

जवाहरलाल नेहरू तारामंडल दिल्ली में प्रोग्रामिंग मैनेजर प्रेरणा चंद्रा ने आदित्य एल1 पर कहा, "अन्य देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां पहले ही सूर्य पर अवलोकन कर चुकी हैं. भारत के पास सूर्य वेधशाला (ऑब्जर्वेटरी) नहीं है. आदित्य एल1 के साथ भारत भी सूर्य पर अवलोकन करेगा. जो हमें अंतरिक्ष के मौसम और आगामी अंतरिक्ष अभियानों को समझने में मदद करेगा."

यह भी पढ़ें

Aditya-L1 Solar Mission: चंद्रयान-3 की तरह क्‍या आदित्‍य एल-1 में भी विक्रम और प्रज्ञान जैसे लैंडर रोवर? जानें इस स्‍पेक्राफ्ट के बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान परस्त पार्टियों  से पास करवाया रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक परस्त पार्टियों  से पास करवाया रेजोल्यूशन 
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget