एक्सप्लोरर

‘केजी के बच्चों के बीच हो रही लड़ाई’, हिंदी भाषा विवाद को लेकर डीएमके-केंद्र के टकराव पर बोले विजय

Actor Vijay On Hindi Language Row: तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ एक्टर विजय 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से अपनी चुनावी शुरुआत कर सकते हैं.

Vijay On Hindi Language Row: तमिलनाडु में हिंदी भाषा को लेकर राजनीतिक पार्टियों में टकराव देखने को मिल रहा है. डीएमके और बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बीच चल रहे इस विवाद में फिल्म एक्टर और नेता विजय की एंट्री हो गई है. उन्होंने दोनों सत्ताधारी पार्टियों की आलोचना की और इसे केजी के बच्चों के बीच चल रही लड़ाई करार दिया. वहीं डीएमके ने अभिनेता विजय पर पलटवार करते हुए भ्रम पैदा करने और बीजेपी से डरने का आरोप लगाया.

2026 में होने वाले चुनाव से पहले विजय की पार्टी टीवीके भी एक्टिव हो गई है. उन्होंने कहा, ‘एक (पार्टी) गाती है जबकि दूसरी नाचती है, दोनों एक सुर में. यह स्थिति बनाए रखने में उनकी मिलीभगत है. इससे आम लोगों की चिंताएं अनसुनी और अनसुलझी रह जाती हैं.‘ इसके साथ ही विजय ने तीन भाषा वाली नीति को लेकर भी अपना विरोध दर्ज कराया.

‘केजी के बच्चों की तरह लड़ रहे’

चेन्नई के पास पार्टी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए विजय ने उन रिपोर्टों को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा, जिनमें कहा गया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने धमकी दी है कि अगर तमिलनाडु सरकार तीन भाषाओं को बढ़ावा देने सहित एनईपी को पूरी तरह से स्वीकार नहीं करती है, तो वह 2,400 करोड़ रुपये का फंड रोक देंगे.

‘डीएमके-बीजेपी मे साठगांठ’

इसको लेकर एक्टर विजय ने कहा, केंद्र की ओर से तमिलनाडु को धनराशि देने से इनकार करना किंडरगार्टन (केजी) के छात्रों के बीच लड़ाई जैसा है. देना केंद्र की जिम्मेदारी है." उन्होंने 1967 और 1977 के तमिलनाडु चुनावों का हवाला देते हुए कहा, "तमिलनाडु आत्मसम्मान के लिए जाना जाता है और आप संघीय व्यवस्था में राज्य की नीति के विरुद्ध भाषा कैसे थोप सकते हैं?" इसके अलावा उन्होंने डीएमके-बीजेपी की साठगांठ उजागर करने की भी बात की.

1967 के चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देने की कोशिश कर रही थी और उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का बोलबाला था. तब भी डीएमके ने 'हिंदी थोपने' का विरोध किया था और उन विरोध प्रदर्शनों के कारण दंगे हुए थे, जिसके कारण कांग्रेस की हार हुई थी.

ये भी पढ़ें: ‘दक्षिण के राज्यों पर लटक रही तलवार’, परिसीमन और हिंदी भाषा को लेकर एमके स्टालिन का केंद्र पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget