एक्सप्लोरर

Abu Dhabi: 'UAE में बना मंदिर किसी चमत्कार से कम नहीं'; आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की PM मोदी की तारीफ

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैं अभी संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में हूं. मैंने आज अबू धाबी के उस मंदिर में दर्शन किए, जिसका उद्घाटन फरवरी में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था.

Acharya Pramod Krishnam:  लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान देश के सुदूर कोनों में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा के बारे में बात फैलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की जा रही है. इस बीच पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का निर्माण "किसी चमत्कार से कम नहीं था.  बता दें कि, पीएम मोदी ने इस साल की शुरुआत में मंदिर का उद्घाटन किया था.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बुधवार को साझा किए गए एक वीडियों में, आचार्य कृष्णम ने कहा कि उन्होंने अमीरात के पहले हिंदू मंदिर में 'दर्शन' किए. आचार्य ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अभी संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में हूं. मैं यहां से दुबई जाऊंगा. आज मैंने अबू धाबी के उस मंदिर में दर्शन किए, जिसका उद्घाटन फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. 

 

PM मोदी ने ने भारत को किया गौरवान्वित 

आचार्य ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात एक इस्लामिक देश है और यहां इतने विशाल हिंदू मंदिर का निर्माण और उद्घाटन किसी चमत्कार से कम नहीं है. मैं नरेंद्र मोदी की सराहना करता हूं, जिस तरह से वह भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा का दूर-दूर तक प्रचार देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कर रहे हैं.

UAE में इतने बड़े मंदिर का निर्माण अनोखा

 इस दौरान पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैं अभी संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में हूं. मैं यहां से दुबई जाऊंगा. जहां आज मैंने अबू धाबी के उस मंदिर में दर्शन किए, जिसका उद्घाटन फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. चूंकि, UAE एक इस्लामिक देश है. एक इस्लामिक देश में इतने बड़े मंदिर का निर्माण अनोखा है, किसी चमत्कार से कम नहीं. 

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है. आजादी के बाद से हमारे देश में आज तक कई प्रधानमंत्री हुए. मगर, उनमें से उनमें से हर किसी की अपनी कार्यशैली थी.

हालांकि, शायद ही किसी प्रधानमंत्री ने हमें भारतीय होने पर गर्व महसूस कराया हो जैसा कि पीएम मोदी ने किया है. आचार्य ने कहा कि दुख की बात है कि हमारे विपक्षी नेता पीएम मोदी को गालियां दे रहे हैं, उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और यहां तक कि आज उनकी पार्टी के नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ फर्जी वीडियो भी डाल रहे हैं.

पत्थरों से बना पहला हिंदू मंदिर

बता दें कि, भव्य बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने किया था. इस मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री शेख नहयान मबारक अल नहयान भी मौजूद थे. दरअसल,  अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर मध्य पूर्व में पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है, और यह भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच स्थायी दोस्ती के प्रमाण के तौर पर खड़ा हुआ है , जो सांस्कृतिक समावेशिता , अंतर-धार्मिक सद्भाव और सामुदायिक सहयोग की भावना का प्रतीक है.

27 एकड़ में बना अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर

गौरतलब है कि, संयुक्त अरब अमीरात में बना ये मंदिर 27 एकड़ भूमि पर स्थित है जिसे अमीरात के नेतृत्व द्वारा उदारता पूर्वक उपहार में दिया गया था. जबकि, 108 फीट की ऊंचाई पर खड़ा बीएपीएस हिंदू मंद र न केवल आध्यात्मिक भक्ति का प्रतीक है, बल्कि इंजीनियरिंग और शिल्प कौशल का चमत्कार भी है.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi on PM Modi: 'PM मोदी का अपराधियों को मूक समर्थन', राहुल गांधी ने बृजभूषण सिंह-प्रज्वल रेवन्ना का जिक्र कर प्रधानमंत्री को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget