एक्सप्लोरर

‘राहुल गांधी ने 1 साल से नहीं दिया मिलने का समय, पीएम मोदी ने 4 दिन में ही बुलाया’, खरगे पर भी बरसे आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam News: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बड़े नेता को अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए. कार्यकर्ताओं से पार्टी बनती है. कार्यकर्ता कर्मठ और कर्मवीर होता है.

Acharya Pramod Krishnam Meeting With PM Modi: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगता दिख रहा है. बिहार में नीतीश कुमार के अलग होकर बीजेपी के साथ जाने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद कृष्णम भी पार्टी से अलग होते दिख रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर जमकर तंज कसा है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बड़े नेता को अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए. कार्यकर्ताओं से पार्टी बनती है. कार्यकर्ता कर्मठ और कर्मवीर होता है. सवाल किसी एक पार्टी का नहीं, सभी पार्टियां कार्यकर्ताओं के खून पसीने की बुनियाद पर खड़ी हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी कार्यकर्ताओं की बुनियाद पर खड़ी है. इन्हें लेकर जिस तरह की भाषा का प्रयोग हुआ, उससे न सिर्फ मुझे बल्कि तमाम कार्यकर्ताओं के मन को ठेस पहुंची है. इसके लिए उन्हें क्षमा मांगनी चाहिए.

'राहुल गांधी तक नहीं पहुंचाया जा रहा मैसेज'

आचार्य प्रमोद कृष्णम यहीं नहीं रुके. उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. प्रमोद कृष्ण ने कहा कि वह राहुल गांधी से एक साल से मिलना चाहते हैं, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पा रही है. इसके पीछे की एक वजह ये भी हो सकती है कि मेरा संदेश शायद उन तक नहीं पहुंचाया जा रहा है. जबकि, प्रधानमंत्री कार्यालय को फोन करने के बाद चार दिन बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी ने मिलने का समय दे दिया.

2019 में कांग्रेस ने लखनऊ से बनाया था उम्मीदवार 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और कहा था कि पीएम को दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त है. इसके बाद 4 फरवरी को उन्‍होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की. इसके अलावा इन्होंने पीएम मोदी की ओर से सोमवार (5 फरवरी) को लोकसभा में दिए भाषण की भी जमकर तारीफ की है.

इन दोनों मुलाकातों और पीएम की लगातार तारीफ के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रमोद कृष्णम कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. आचार्य प्रमोद कृष्ण 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से उम्मीदवार थे.

ये भी पढ़ें

Harda Factory Blast: एमपी के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 7 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?

Embed widget