एक्सप्लोरर

'राज ठाकरे सिर्फ पैसे के लिए करते हैं आंदोलन', टोल टैक्स बढ़ने पर सपा नेता अबू आजमी ने लगाया आरोप

Mumbai New Toll Rate: मुंबई में आज (1 अक्टूबर) से टोल टैक्स बढ़ाया गया है. इसे लेकर सपा नेता ने आरोप लगाया कि राज ठाकरे पैसे का सेटलमेंट होने के बाद आंदोलन नहीं करते हैं.

Abu Azmi on Raj Thackeray: सपा नेता अबू आजमी ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर टोल के नाम पर आंदोलन करके पैसे सेटलमेंट करने का आरोप लगाया है. दरअसल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के टोल नाकों पर आज (1 अक्टूबर) से टोल टैक्स के दाम बढ़ जाएंगे, जिसे लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार पर भी आरोप लगा रही है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे आए दिन मुंबई से जुड़े टोल नाकों पर बढ़ते दामों को लेकर और उन्हें बंद करने के लिए आंदोलन करते रहते हैं. 

सपा नेता ने राज ठाकरे पर लगाया बड़ा आरोप

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी से जब पूछा गया कि क्या टोल के बढ़े दामों को लेकर राज ठाकरे सामने आएंगे? उन्होंने जवाब दिया, "राज ठाकरे का टोल को लेकर आंदोलन सिर्फ पैसे के लिए होता है. पैसे का सेटलमेंट होने के बाद उनका आंदोलन बंद हो जाता है." अबू आजमी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "मोदी सरकार सिर्फ मुंबई को लूट रही है. टोल के दाम बढ़ाने की क्या जरूरत है, टोल के बढ़े दाम टोल माफियाओं से मिलीभगत का नतीजा है."

कितना बढ़ा टोल टैक्स

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने मुंबई की सीमाओं पर मौजूद टोल बूथों पर 1 अक्टूबर से टोल टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया है. मुंबई की सीमा पर 5 टोल बूथ आते हैं, जिसमें ऐरोली, वाशी, दहिसर, मुलुंड और और मुलुंड में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर टोल बूथ मौजूद है.

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के मुताबिक मौजूदा तय रेट में 1 अक्टूबर से कारों के लिए 5 रुपये, मिनी बसों के लिए 10 रुपये, ट्रकों और बसों के लिए 20 रुपये टोल टैक्स की बढ़ोतरी होगी. यानी करीब 12 फीसदी से ज्यादा टोल टैक्स के दाम बढ़ा दिए जाएंगे, जो मुंबई वासियों के निजी बजट में एक नया बढ़ा खर्च होगा.

ये भी पढ़ें:  Anurag Thakur On Ram Mandir: 'पिछली सरकारों ने राम भक्तों पर चलवाई गोली, मोदीजी के नेतृत्व में राम मंदिर बना', हिमाचल में बोले अनुराग ठाकुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget