एक्सप्लोरर

सुशांत के करीबी और रूममेट सिद्धार्थ पीठानी से एबीपी न्यूज़ ने की EXCLUSIVE बातचीत, खोले कई राज़

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला दिन प्रतिदिन गरमाता जा रहा है. जहां एक ओर सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, वहीं लगातार सीबीआई जांच की मांग उठ रही है. ऐसे में सुशांत के रूमपार्टनर ने एबीपी से बात कर कई राज खोले है.

नई दिल्ली: सुशांत के मौत के बाद पहली बार कमरे में जाने वाले और शव को पंखे से उतारने वाले, सुशांत की ज़िंदगी को करीब से देखने वाले सुशांत के दोस्त और पार्टनर सिद्धार्थ पीठानी ने कई राज खोले है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सिद्धार्थ ने रिया सुशांत के संबंध, सुशांत की बीमारी और इलाज जैसे मुद्दों पर कई खुलासे किए है.

सिद्धार्थ पिठानी से सवाल पूछा गया:- सुशांत के मौत के दिन 14 जून को क्या हुआ था?

सिद्धार्थ पीठानी:- सुशांत की घटना बंद कमरे में हुई. सुबह उठकर मैं आया तब नौकर ने बताया कि सुशांत का दरवाजा बंद है. आप सुशांत सर से पूछिए की खाने में क्या खाएंगे? दरवाजा नहीं खुल रहा था तो हम परेशान हुए. बहुत देर दरवाजा खोलने की कोशिश करते रहे इस उम्मीद के साथ कि वह अंदर कमरे में ठीक होंगे और कुछ गलत नहीं हुआ होगा. दरवाजा बंद था और कुछ देर बाद लगने लगा कि कुछ गड़बड़ है. एक तरफ हमने चाभी वाले को बुलाया और दूसरी तरफ सुशांत की बहन से भी बातचीत हो रही थी. चाभी वाले को बुलाकर जो दरवाजा अंदर से लॉक था उसे बाहर से खोला गया. मैं पहला इंसान था जो कमरे में गया और मैंने सुशांत के लटकते शरीर को पंखे से उतारा.

सवाल:- मौत से पहले सुशांत का पिछला 6 महीना कैसा था? किस स्थिति में थे सुशांत?

सिद्धार्थ पीठानी:-  भावनात्मक रूप से बहुत उतार चढ़ाव था. ज्यादातर वह खुश रहते थे लेकिन कभी-कभी वह बहुत ज्यादा दुखी रहते थे. दुख के समय वह ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ बिताते थे. रिया चक्रवर्ती और शोवित चक्रवर्ती के साथ समय बिताते थे. उनसे इमोशनल होकर बातें करते थे लेकिन कभी झगड़ा नहीं करते थे. अपना दुख साझा करते थे.

सवाल:- 8 जून को ऐसा क्या हो गया था कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को छोड़कर चली गई?

सिद्धार्थ पीठानी:-  यह पता नहीं, सुशांत को मैं प्रोफेशनली और एक दोस्त के तौर पर जानता हूं. हम दोनों के बीच में एक कलीग रिश्ता (साथी कर्मचारी) था और एक प्रोफेशनल संबंध होने के नाते मैं उनकी जिंदगी में नहीं झांकता था. क्या आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठीक हो ऐसे कभी सवाल मैंने नहीं किया. और वह अपनी निजी जिंदगी किसी को बताते भी नहीं थे.

सवाल:- आप जबसे सुशांत को जानते हैं क्या आपने कभी फील किया कि उनकी तबीयत खराब है उनका इलाज ठीक नहीं हो रहा है या उनके साथ कुछ ठीक नहीं हो रहा है?

सिद्धार्थ पीठानी:- मैं सुशांत सिंह राजपूत के साथ 1 अप्रैल 2019 से साथ मे था. पहले मुझे नहीं पता था कि उनकी तबीयत खराब है, वह मुझे सब कुछ नहीं बताते थे. जनवरी में मुझे ऐसा एहसास हुआ कि उनकी तबीयत खराब है. जनवरी में मुझे ऐसा कुछ लगा कि वह ठीक नहीं है वह पहले वाले सुशांत नहीं है.

सवाल:- जनवरी में ऐसा क्या हुआ था?

सिद्धार्थ पीठानी:- वह बहुत दुखी हो गए थे और अपने साथ के लिए उन्होंने मुझे इसी वजह से मुंबई बुलाया था.  उनकी तबीयत ठीक नहीं थी वह अस्पताल में भर्ती हुए थे. जब उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हुई थी तब मैं नहीं था.

सवाल:- जब तबीयत बहुत ज्यादा खराब हुई थी तो सुशांत का ख्याल कौन रखता था?

सिद्धार्थ पीठानी:-  सुशांत की तबीयत खराब हुई थी तो ध्यान रखने के लिए रिया, उसके मम्मी-पापा और उसके भाई मौजूद थे. जब तबीयत खराब थी तो सुशांत की बहने आई थी लेकिन सुशांत उनके साथ नहीं गए.

सवाल:- अगर रिया चक्रवर्ती सुशांत का ख्याल रखती थी तो फिलहाल उन्हें विलेन के तौर पर दिखाया जा रहा है?

सिद्धार्थ पीठानी:- यह बात मुझे बहुत बुरी लग रही है रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का छोटे बच्चे की तरह ख्याल रखा. घर के काम करने वाले लोगों को स्ट्रिक्टली कहा था कि वही खाना खिलाओ जो सुशांत के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. रिया ने सुशांत को खाना खिलाया,  दवाई समय पर दी,  ख्याल रखा और उनके साथ ऐसा हो रहा है जिसको लेकर मैं बहुत दुखी हूं. यह बात मेरे समझ में नहीं आ रही है.

सवाल:- तो क्या सुशांत के पिता और बहन जो आरोप लगा रही है वह गलत है?

सिद्धार्थ पीठानी:- यह पता नहीं, पहले क्या हुआ होगा इसकी जानकारी मुझे नहीं. उस एंगल से जांच हो रही तो इन सब की जांच होनी चाहिए लेकिन मेरे सामने जो बातें हुई है वह मैं आपके सामने रख रहा हूं.

सवाल:- आप पर दबाव है, ऐसी मुंबई पुलिस से आपने शिकायत की है?

सिद्धार्थ पीठानी:- जी हां, 27 जुलाई को सुशांत के परिवार की तरफ से मुझे फोन आया था की तुम यह बयान दो कि रिया ने 5 करोड़ सुशांत के अकाउंट से गायब किए.  हमें रिया पर केस करना है. अगर यह जानकारी मेरे पास होती तो मैं जरूर यह जानकारी उन्हें बताता. अगर मेरे पास जानकारी नहीं है और मेरे हवाले से ऐसी जानकारी किसी को दी जा रही है तो आगे चलकर मेरी मुसीबत बढ़ सकती है. इसलिए मैंने मुंबई पुलिस को मेल लिखकर यह बात स्पष्ट किया है कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

सवाल:- जिस तरह से आप मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस की जांच देख रहे हो आप के मुताबिक क्या जांच सही दिशा में जा रही है?

सिद्धार्थ पीठानी:- सुशांत मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे. उनके साथ में 1 साल रहा और उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा. आगे जाकर अपनी जिंदगी में उसका बहुत अच्छा इस्तेमाल कर सकूंगा. उनके अनुभव से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. जो भी इस केस की जांच कर रहा है वह इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाए. किसी भी राजनीतिक या किसी बदले की भावना के तहत या जांच ना हो. मुझे पुलिस सिस्टम पर भरोसा है और विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी.

सवाल:- क्या रिया से आपकी हाल फिलहाल में बातचीत हुई क्या स्थिति है?

सिद्धार्थ पीठानी:- रिया से मेरी बातचीत नहीं हुई है, मुझे उम्मीद है कि वह ठीक होगी. इस वक्त चाहे रिया हो या फिर सुशांत का परिवार हो सभी को हिम्मत की जरूरत है. सुशांत के जाने से सभी पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है और मुझे उम्मीद है कि सभी इससे बाहर निकले, सभी को न्याय मिले.

यह भी पढ़ें.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ईडी ने धनशोधन का मामला दर्ज किया

Sushant की बहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया दर्द । Reality Report

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
फारस की खाड़ी में भारत के कितने जहाज और लोग फंसे? केंद्र सरकार ने दिया जवाब, बताया कैसे होगी वापसी
फारस की खाड़ी में भारत के कितने जहाज और लोग फंसे? केंद्र सरकार ने दिया जवाब, बताया कैसे होगी वापसी
इस राज्य ने बजट में कर दिया बड़ा ऐलान, 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का फ्री जीवन बीमा
इस राज्य ने बजट में कर दिया बड़ा ऐलान, 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का फ्री जीवन बीमा
कॉल सेंटर के नाम पर इंटरनेशनल ठगी! बंगाल में ED की ताबड़तोड़ रेड, करोड़ों की काली कमाई का खुलासा
कॉल सेंटर के नाम पर इंटरनेशनल ठगी! बंगाल में ED की ताबड़तोड़ रेड, करोड़ों की काली कमाई का खुलासा

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget