एक्सप्लोरर

'यूपी का अगला विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी AAP', केजरीवाल बोले- हमारी नकल करती है कांग्रेस और बीजेपी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो कांग्रेस पार्टी का पूरा राजनीतिक घोषणापत्र और कुछ नहीं बल्कि हमारे घोषणापत्र की नकल है. अब तो बीजेपी भी ऐसे ही वादे करने लगी है. 

Uttar Pradesh Assembly Elections: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में कामयाबी के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब यूपी विधानसभा चुनाव पर है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (21 मई) को कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में जबरदस्त सफलता हासिल की है, जो राज्य में परिवर्तनकारी और प्रगतिशील सरकार की बढ़ती मांग को दर्शाता है.

केजरीवाल ने निकाय चुनाव जीतने वाले आप उम्मीदवारों से मुलाकात की और आम आदमी की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की. उन्होंने लोगों के कल्याण की दिशा में लगन से काम करने की उनकी क्षमता में विश्वास व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आप पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से भाग लेगी.

'कांग्रेस और बीजेपी हमारी नकल करती है'
केजरीवाल ने कहा कि यूपी को बीजेपी का होम ग्राउंड माना जाता है. लेकिन, उस चुनौती के बावजूद आप सभी लोग अपनी सीट पर बीजेपी और सपा के उम्मीदवार को हराने में कामयाब रहे और चुनाव जीत गए. आप पार्टी देशभर में राजनीति के नैरेटिव को बदलने की कोशिश कर रही है. कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो कांग्रेस पार्टी का पूरा राजनीतिक घोषणापत्र और कुछ नहीं बल्कि हमारे घोषणापत्र की नकल है. अब तो बीजेपी भी ऐसे ही वादे करने लगी है. 

'आप का संगठन मजबूत नहीं'
केजरीवाल ने कहा कि आपके काम से ही आप राज्य में अपनी पैठ बनाएगी. आप सभी को और अधिक जिम्मेदारियां निभाने की जरूरत है. किसी भी चुनाव को जीतने के लिए संगठन काफी अहम होता है. यूपी में आप पार्टी का संगठन अभी कमजोर है. हर गांव के अंदर हर बूथ पर 10-10 लोगों की कमेटी बनाएंगे. यह कमेटी बनने पर आप पार्टी को यूपी में आने से कोई नहीं रोक सकता है.

इन दिग्गजों से मुलाकात करेंगे केजरीवाल
केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष से समर्थन पाने की मुहिम में जुटे अरविंद केजरीवाल अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करने की तैयारी में है. इससे पहले रविवार को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी. आप सूत्रों की माने तो केजरीवाल 23 मई को कोलकाता में ममता बनर्जी से और 24 मई को मुंबई में उद्धव ठाकरे से और 25 मई को मुंबई में ही शरद पवार से मुलाकात करेंगे.

ये भी पढ़ें-

क्या कहता है दिल्ली के लिए लाया गया नया अध्यादेश, केंद्र सरकार ने SC के फैसले को कैसे पलट दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget