एक्सप्लोरर

देवी-देवताओं का अपमान...विवाद और अब केजरीवाल के मंत्री का इस्तीफा, समझिए शुरुआत से अबतक का पूरा मामला

Delhi Government: दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया था. जिस वजह से उन्होंने रविवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

Delhi Minister Resign: दिल्ली सरकार की आम आदमी पार्टी (AAP) नीत सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) ने एक धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो वायरल होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पांच अक्टूबर को राजेंद्र गौतम बौद्ध भिक्षुओं के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उसमें वो कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं की पूजा छोड़ने का संकल्प लेते नजर आ रहे थे.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया. आप के सूत्रों के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल इस बात से नाखुश थे. रविवार शाम को दो पन्नों की चिट्ठी में राजेंद्र गौतम ने अपने पद से आखिरकार इस्तीफा दे दिया. 

कब शुरू हुआ विवाद?
आम आदमी पार्टी नीत दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजेद्र पाल गौतम पांच अक्टूबर को बौद्ध भिक्षुओं के एक धर्मांतरम कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जिसमें वहां पर उन्होंने हजारों लोगों की मौजूदगी में कथित तौर पर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करने और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा छोड़ने का संकल्प लेते नजर आ रहे थे. 

इस कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद थे और दिल्ली सरकार के मंत्री की उपस्थिति से मामले में आग में घी पड़ गया. बीजेपी ने इस मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और गौतम को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की. आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि सीएम इस घटनाक्रम को लेकर बेहद नाखुश हैं. हालांकि केजरीवाल की तरफ से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया आई. 

बीजेपी ने किया विरोध
वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने इस घटना का विरोध करना शुरू कर दिया. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ये काम आगामी चुनावों में वोट बैंक की राजनीति के मद्देनजर किया गया है. 

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि दशहरा पर कार्यक्रम में गौतम ने हजारों लोगों की मौजूदगी में हिंदू देवी-देवताओं के प्रति ‘अनादर’ दिखाया.
उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है. हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना और उनके प्रति अनादर दिखाना आप के स्वभाव में है. 

राजेंद्र गौतम ने दिया इस्तीफा
दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने धर्मांतरण कार्यक्रम में उपस्थिति को लेकर हुए विवाद के बीच रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अपने इस्तीफे में उन्होंने बीजेपी पर उनके खिलाफ अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया. इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की जनता से कहा कि इस प्रक्रिया से जो कोई भी आहत हुआ हो मैं उनसे माफी मांगता हूं.

उन्होंने अपने ट्वीट में इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने लिखा कि मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से मेरे नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जी और मेरी पार्टी पर कोई आंच आए. मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही होने के नाते तथागत बुद्ध और बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए न्यायसंगत और समतामूलक संवैधानिक मूल्यों का आजीवन निर्वाह करूंगा.

RJD National Executive Meeting: 'BJP की 2 से 303 सीट की यात्रा 2024 से उलटी दिशा में शुरू होगी', RJD का बड़ा दावा

Maharashtra Politics: शिवसेना के सिंबल पर एक्शन के बाद उद्धव ठाकरे का पहला रिएक्शन- '40 सिर के रावण ने धनुष-बाण फ्रीज करवाया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget