एक्सप्लोरर

मणिपुर में 287 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, म्यांमार से की गई थी ड्रग्स की तस्करी

असम राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा कि अर्धसैनिक बल के जवानों और मणिपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थौबल जिले में एक ठिकाने से 72 किलो ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी कीमत 287 करोड़ रुपये आंकी गई है.

इंफालः केंद्रीय मणिपुर के थौबल जिले में भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी कीमत 287 करोड़ रुपये जताई गई है. असम राइफल्स के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

असम राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा कि अर्धसैनिक बल के जवानों और मणिपुर पुलिस के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार रात थौबल जिले के कामू गांव में एक ठिकाने से 72 किलो ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी कीमत 287 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस और असम राइफल्स ड्रग पेडलर्स की तलाश कर रहे हैं.

पुलिस के अनुसार , "रात के अंधेरे में कठिन इलाके में की गई एक गहन खोजबीन में 11 नवंबर की शुरुआती रात में ब्राउन शुगर वाले तीन छिपे बैग बरामद किए गए. इन ड्रग्स का बाजार मूल्य 287 करोड़ रुपये से अधिक है. मामले में आगे की जांच जारी है." दरअसल एक, खुफिया जानकारी के आधार पर 10 और 11 नवंबर की रात को कई टीमों को तैनात किया गया था.

अधिकारियों ने कहा कि म्यांमार से ड्रग्स की तस्करी की गई थी, जो चार पूर्वोत्तर राज्यों (मिजोरम (510 किमी), अरुणाचल प्रदेश (520 किमी), मणिपुर (398 किमी) और नगालैंड (215 किमी) के साथ 1,643 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. ड्रग्स, हथियारों और अन्य चीजों की तस्करी पूर्वोत्तर क्षेत्र में अक्सर सीमाओं से होती है. खासकर म्यांमार से यह कार्य किया जाता है.

यह भी पढ़ें-

COVID 19: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7,053 लोग हुए संक्रमित, पहली बार 104 लोगों की एक दिन में हुई मौत

नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- CM पद पर फैसला एनडीए करेगा, शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget