एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: ‘एक और सनकी और तुगलकी ड्रामा’, 2 हजार रुपये के नोटों की वापसी पर ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला

Mamata Banerjee Attack On Modi Government: शुक्रवार (19 मई) को आरबीआई के एक फैसले ने देश में हलचल मचा दी. 2000 रुपये के नोटों की वापसी पर सियासत भी गरमाई हुई है.

Mamata Banerjee On 2000 Rupee Note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के 2 हजार के नोट के सर्कुलेशन को बंद करने पर सियासी घमासान मचा हुआ है. विपक्षी नेता मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) मुखिया ममता बनर्जी ने घटनाक्रम को सनकी और तुगलकी ड्रामा करार दिया है.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “2000 रुपये के नोटों को लेकर एक और सनकी और तुगलकी नोटबंदी का ड्रामा आम जनता को एक बार फिर भारी प्रताड़ना का शिकार बनाकर उन पर कड़ा प्रहार करेगा. ये निरंकुश उपाय इस शासन के मूल रूप से जनविरोधी और क्रोनी पूंजीवादी स्वभाव को छिपाने के लिए है. एक निरंकुश सरकार के इस तरह के दुस्साहस को बड़े पैमाने पर लोग भूलेंगे नहीं.”

कपिल सिब्बल ने भी साधा निशाना

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 2000 का नोट बंद हो गया है. 8 नंवबर 2016 को पीएम ने देश से कहा था कि चलन में नकदी की मात्रा सीधे भ्रष्टाचार के स्तर से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि 2016 में 17.7 लाख करोड़ नकदी सर्कुलेशन में थी, जो 2022 में बढ़कर 30.18 लाख करोड़ हो गई. उन्होंने मोदी सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या देश में इसलिए ही भ्रष्टाचार बढ़ा. इस पर अब पीएम मोदी क्या कहेंगे. हालांकि, आरबीआई ने यह भी कहा है कि इन नोटों को 30 सितंबर तक वैध माना जाएगा.

क्या है आरबीआई का फैसला?

आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों को चलन बाहर करने का फैसला किया है. आरबीआई के निर्देश के अनुसार 30 सितंबर तक ये नोट वैध होंगे. हालांकि RBI ने 2000 के नोट पर जो स्पष्टीकरण दिया है उससे यही लगता है कि नोट जमा करने पर कोई पाबंदी नहीं है, मतलब जितना चाहे जमा करवा सकते हैं, लेकिन एक बार में आप 20 हजार तक के नोट ही बदलवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 2000 Rupee Note: दो हजार का नोट वापस लेने का फैसला सही क्यों? पूर्व CEA ने बताए 6 कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget