एक्सप्लोरर

महाकुंभ में शामिल होने पश्चिम बंगाल से निकले 2000 श्रद्धालु, संगम में करेंगे पवित्र स्नान

Mahakumbh 2025: महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल के लोगों में अपार श्रद्धा और उत्साह देखने को मिल रहा है. ममता बनर्जी की टिप्पणियों के बावजूद, वहां के श्रद्धालु इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में आस्था की बाढ़ लगातार बढ़ रही है. हर दिन लाखों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान कर रहे हैं और अब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से 2000 श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था 40 बसों में सवार होकर प्रयागराज के लिए रवाना हुआ.

जानकारी के अनुसार, ये श्रद्धालु महाशिवरात्रि से पहले संगम की रेती पर राम नाम का जाप करेंगे और अयोध्या के संतों के साथ मंत्रोच्चार के बीच गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पुण्य स्नान करेंगे.

बंगाल के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह

महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल के लोगों में अपार श्रद्धा और उत्साह देखने को मिल रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणियों के बावजूद, वहां के श्रद्धालु इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि जब 60 करोड़ से अधिक लोग प्रयागराज में संगम स्नान कर चुके हैं, तो वे भी इस पुण्य कार्य में क्यों पीछे रहें? श्रद्धालु संगम में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे और मां गंगा से अपने पितरों के उद्धार के लिए आशीर्वाद मांगेंगे.

योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना
बंगाल से आए श्रद्धालुओं के आयोजक मंडल के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा, "हमने सुना था कि योगी जी ने प्रयागराज को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है. अब हम इसे अपनी आंखों से देखने आ रहे हैं." महाकुंभ 2025 का आयोजन ऐतिहासिक बन चुका है, और अब तक 60 करोड़ से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन में भाग ले चुके हैं.

अयोध्या के संतों के साथ विशेष अनुष्ठान
अयोध्या के प्रमुख संत और रघुवंश संकल्प सेवा के अध्यक्ष स्वामी दिलीप दास त्यागी ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आने वाले सभी श्रद्धालु शनिवार रात महाकुंभ पहुंचेंगे.वे अयोध्या के संतों के साथ विशेष यज्ञ और हवन करेंगे. इस अनुष्ठान में देशभर से आए साधु-संतों का भी सहयोग रहेगा.

महाकुंभ से गहराता सांस्कृतिक जुड़ाव
पश्चिम बंगाल में गंगा सागर मेले की एक बड़ी परंपरा रही है, जहां लाखों लोग हर साल गंगा स्नान के लिए जाते हैं. अब इसी आस्था का जुड़ाव महाकुंभ से भी देखने को मिल रहा है. श्रद्धालुओं का मानना है कि गंगा में स्नान से आत्मा शुद्ध होती है और पुण्य की प्राप्ति होती है.

महाशिवरात्रि पर आस्था का चरम
बता दें कि आने वाले दिनों में और भी लाखों श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है. महाकुंभ का अंतिम प्रमुख स्नान महाशिवरात्रि को होगा, जब आस्था की यह लहर अपने चरम पर पहुंचेगी. इस दिन देश-विदेश से आए संतों और श्रद्धालुओं का एक विशाल महासंगम देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Political Controversy: 'राहुल गांधी का रवैया भारत विरोधी', USAID फंडिंग विवाद पर बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Puri Rath Yatra: दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget