एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर से वापस बुलाए जाएंगे अर्धसैनिक बलों के 10 हजार जवान, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

बीते साल अगस्त के महीने में एहतियात के तौर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को जम्मू-कश्मीर में तैनात किया गया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी करते हुए अब इन सुरक्षाबलों की वापसी के लिए कहा गया है.

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में तैनात किए गए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 10 हजार से ज्यादा जवानों को वापस बुलाया जाने वाला है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के तरफ से केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सीएपीएफ की तैनाती की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है. केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि लगभग 10,000 अर्धसैनिक बलों के जवानों को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से तुरंत वापस बुला लिया जाएगा.

एहतियात के तौर पर हुई थी तैनाती 

दरअसल, बीते साल अगस्त के महीने में एहतियात के तौर पर सेना को जम्मू-कश्मीर में तैनात किया गया था. जब केंद्र ने राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था.

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा गया है "यह आदेश दिया गया है कि जम्मू और कश्मीर से तत्काल प्रभाव से सीएपीएफ के 100 कैंपों को वापस लेने और अपने संबंधित स्थानों पर वापस लौटने का फैसला किया गया है."

CAPF की 100 कंपनियों की होगी वापसी

आदेश के अनुसार, 100 कंपनियों में से 40 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और 20 प्रत्येक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल और सशस्त्र सीमा बल की होंगी. कंपनियां अब जम्मू और कश्मीर में स्थानांतरित होने से पहले जहां भी तैनात थीं, वहां जाएंगी. मई में, गृह मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर से 10 सीएपीएफ कंपनियों को वापस ले लिया था. एक सीएपीएफ कंपनी में लगभग 100 कर्मियों की परिचालन क्षमता है.

जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से पहले एक संभावित खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की थी. जिसे अब धीरे धीरे हटाए जाने का फैसला लिया गया है. वहीं जम्मू-कश्मीर में अन्य एहतियाती उपायों में बड़े समारोहों पर प्रतिबंध लगाने, फोन और इंटरनेट सेवाओं को वापस लेने और सैकड़ों राजनीतिक नेताओं को बंदी बनाने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश शामिल थे.

इसे भी देखेंः

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर, चाइनीज ग्रेनेड बरामद

तस्वीरें: अखिलेश यादव के साथ इटावा के सफारी पार्क घूमने पहुंचे तेज प्रताप यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget