News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

पाक के कुख्यात BAT कमांडो ने भारत के खिलाफ फिर दिखाई अपनी औकात!

Share:

नई दिल्ली: एलओसी पर पाकिस्तान ने एक बार फिर 'कायराना हरकत' को अंजाम देते हुए एक भारतीय सैनिक के शरीर को 'क्षत-विक्षत' कर दिया. जम्मू कश्मीर के माच्छिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में कुल तीन जवान शहीद हो गए. भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का कड़ा जवाब दिया जायेगा.

सेना की उधमपुर स्थित उत्तरी कमान ने बयान जारी कर कहा, "एलओसी पर एक ऑपरेशन के दौरान माच्छल (या माच्छिल) में तीन सैनिक मारे गए. एक सैनिक के शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया." उत्तरी कमान के मुताबिक, "इस कायरना हरकत का बदला बहुत भारी होगा."

एबीपी न्यूज को सेना के पुख्ता सूत्रों से पाकिस्तान की इस हरकत की पूरी जानकारी मिली है. जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर भारतीय सेना की एक टुकड़ी एलओसी पर एंटी-इनफिलेट्रशेन पैट्रोलिंग कर रही थी.

इसी दौरान गश्त करते हुए इस टुकड़ी का सामना आतंकियों से हुआ. दोनों तरफ से फायरिंग हो रही थी, इसी बीच पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए भारत की तरफ फायरिंग कर दी.

फायरिंग के दौरान तीन जवान जो पैट्रोलिंग को लीड (नेतृत्व) कर रहे थे, वे अलग-थलग पड़ गए. फायरिंग में तीन जवान मारे गए. लेकिन फायरिंग का फायदा उठाकर आतंकियों ने एक जवान का शव क्षत-विक्षत कर दिया.

फायरिंग बंद हुई तो भारतीय टुकड़ी के बाकी सदस्य मौके पर पहुंचे और शहीद हुए जवानों के शव लेकर वापस लौटे. माना जा रहा है कि ये करतूत पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने अंजाम दी है. बैट टीम में आतंकियों के साथ साथ पाकिस्तानी सेना के जवान भी शामिल होते हैं. बैट टीम को पाकिस्तानी सेना कवर फायरिंग देती है. इस घटना के बाद भारतीय सेना ने माच्छिल सेक्टर में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर फायरिंग और गोलाबारी की. पाकिस्तान की तरफ से भी फायरिग हो रही है.

बताते चलें कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है और गुपचुप तरीके से आतंकियों की घुसपैठ और सैनिकों के शवों के साथ बर्बरतापूर्ण कारवाई कर रहा है. पिछले डेढ़ महीने में भारत के 11 सैनिक एलओसी पर शहीद हो चुके हैं (आज के 03 मिलाकर). इसके अलावा 05 जवान बीएसएफ के भी शहीद हुए हैं.

भारतीत सेना भी पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. अबतक पाकिस्तान की डेड़ दर्जन पोस्ट तबाह हो चुकी हैं. खुद पाकिस्तान ने कबूल किया है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से उसके 20 सैनिक मारे जा चुके हैं. ये पहली बार है कि पाकिस्तानी सेना ने अपने सैनिकों की मारे जाने की बात ना केवल कबूल की है बल्कि संख्या भी बताई है.

पाकिस्तान की तरफ सामान्य नागरिकों की भी बड़ी तादाद में मौत हुई है. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, अबतक उसके 30 से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख राहिल शरीफ इस महीने की 29 तारीख को रिटायर हो रहे हैं. इससे पहले वे बारत से सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेना चाहते हैं. लेकिन भारतीय सेना से आमने-सामने की लड़ाई के बजाए वे सैनिकों के शरीर के साथ बर्बरतापूर्ण कारवाई कर ऐसी कायराना हरकत कर रहे हैं

Published at : 22 Nov 2016 07:32 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Ideas of India Summit Day 1 Live:  '2047 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर होगी आंध्र की इकोनॉमी', नारा लोकेश ने किया दावा

Ideas of India Summit Day 1 Live: '2047 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर होगी आंध्र की इकोनॉमी', नारा लोकेश ने किया दावा

चंद्रबाबू नायडू केंद्र में बनेंगे मंत्री और आप संभालेंगे आध्र प्रदेश के CM की कुर्सी? नारा लोकेश ने दिया ये जवाब

चंद्रबाबू नायडू केंद्र में बनेंगे मंत्री और आप संभालेंगे आध्र प्रदेश के CM की कुर्सी? नारा लोकेश ने दिया ये जवाब

'सत्यमेव जयते...' दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल, कविता और सिसोदिया बरी, अदालत ने कहा—साजिश के ठोस सबूत नहीं

'सत्यमेव जयते...' दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल, कविता और सिसोदिया बरी, अदालत ने कहा—साजिश के ठोस सबूत नहीं

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पवन खेड़ा ने BJP को बताया इच्छाधारी नाग, PM मोदी का जिक्र कर जानें क्या कहा

पवन खेड़ा ने BJP को बताया इच्छाधारी नाग, PM मोदी का जिक्र कर जानें क्या कहा

टॉप स्टोरीज

AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?

AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?

केरल हाई कोर्ट ने हटाया 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज से बैन, एक्ट्रेस बोलीं- सच को देखा जाना चाहिए

केरल हाई कोर्ट ने हटाया 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज से बैन, एक्ट्रेस बोलीं- सच को देखा जाना चाहिए

'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा

'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा

ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए

ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए