एक्सप्लोरर

बैंकों से कर्ज लेकर 2650 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड मुंबई में गिरफ्तार

मुंबई: बैंकों से कर्ज लेकर 2650 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार कर लिया. जूम डेवलपर्स नाम की इस कंपनी ने मुंबई और इंदौर में अपना काम फैला रखा था. कंपनी के निदेशक को अदालत ने दस दिन के लिए जेल भेज दिया है. ये मामला देश में अब तक हुए बैंक लोन के नाम पर धोखाधड़ी के बड़े मामलों में से एक है.

ईडी को काफी दिनों से थी विजय चौधरी की तलाश

विजय चौधरी जूम डेवलपर्स नाम की कंपनी के निदेशक हैं. इनपर 2650 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है. ईडी ने कल इसे मुंबई से उस वक़्त गिरफ्तार कर लिया जब ये सीबीआई दफ्तर से बाहर निकल रहा था. ईडी को काफी दिनों से विजय चौधरी की तलाश थी. लेकिन ये फरार था. मुंबई से पकड़कर इसे इंदौर लाया गया.

चेतक कंस्ट्रक्शन नाम से शुरू किया था कारोबार

आरोप है कि उसने 25 बैंकों से 2650 करोड़ रुपये का कर्ज लिया लेकिन उसे चुकाया नहीं. विजय चौधरी जूम डेवलपर नाम से कंपनी चलाता था. जिसका ऑफिस मुंबई और इंदौर में था. विजय चौधरी ने इंदौर में चेतक कंस्ट्रक्शन नाम से अपना कारोबार शुरू किया था.

बैंकों से कर्ज लेकर 2650 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड मुंबई में गिरफ्तार

विदेशों में भी जमीनें खरीदने लगा विजय चौधरी

चेतक कंस्ट्रक्शन की पहचान बन जाने के बाद उसने जूम डेवलपर्स नाम से कंपनी खड़ी की. जमीनों को गिरवी रखकर बैंकों से लोन लेने लगा. लोन के पैसों को विजय चौधरी खुद की बनाई नई-नई कंपनियों में लगाने लगा. इन कंपनियों को दिखाकर बैंकों से करोड़ों का कर्ज लेता चला गया. इतना ही नहीं लोन के पैसे से विजय चौधरी विदेशों में भी जमीनें खरीदने लगा और विदेशी कंपनियों में पैसे लगाने लगा.

इंदौर और मुंबई के अलावा विजय चौधरी ने अमेरिका, दुबई, ओमान, ब्रिटेन और स्विटजरलैंड में जमीनें खरींदी और पैसा लगाया. जांच में पता चला है कि जिन विदेशी कंपनियों में विजय चौधरी ने पैसा लगाया, वो भी फर्जी थीं या उसी की बनाई हुई थीं. आरोप है कि उसने 485 फर्जी कंपनियां बनाईं थी.

किन बैंक से लिया कितना कर्ज

ABP न्यूज ने एक साल पहले ही विजय चौधरी के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था. विजय चौधरी पर पंजाब नेशनल बैंक का 410 करोड़ रुपये, इंडियन बैंक का 340 करोड़ रुपये, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 242 करोड़ रुपये, विजया बैंक का 180 करोड़, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का 128 करोड़ बकाया है.

बैंकों से कर्ज लेकर 2650 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड मुंबई में गिरफ्तार

ईडी ने की 130 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

ईडी अब तक विजय चौधरी की 130 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है, जिसमें अमेरिका के कैलिफोर्निया में 1280 एकड़ में फैली जमीन भी शामिल है. जूम डेवलेपर्स के खिलाफ इंदौर में काफी शिकायतें दर्ज की गई थी. तब से पुलिस इनकी तलाश में थी. आखिरकार कल तलाश पूरी हुई.

बैंकों के हजारों करोड़ रुपए डकारने के आरोपी विजय चौधरी को फिलहाल अदालत ने 10 दिन के लिए जेल भेज दिया है. बड़ा सवाल ये है कि बैंकों की नाक के नीचे लोन के नाम पर इतना बड़ा फर्जीवाड़ा होता रहा है और बैंकों को पता भी नहीं चलता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget