एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस 2016 : JNU से जुड़े विवादों ने 'सांसत' में डाला, AAP विधायकों पर कार्रवाई भी चर्चा में

नई दिल्ली : पिछला साल दिल्ली पुलिस के लिए गतिविधियों से भरा रहा. कई ऐसे मौके आए जब दिल्ली पुलिस विवादों में घिरती नजर आई. लेकिन, साथ ही कुछ मौकों पर पुलिस ने अपनी ताकत दिखते हुए बड़े मामलों का भांडाफोड़ भी किया. बीता पूरा साल दिल्ली पुलिस के लिए कई अलग-अलग परिस्थितियां लेकर आया. जानते हैं कैसा रहा दिल्ली पुलिस का साल-2016....

दिल्ली पुलिस ने अनेक हाई-प्रोफाइल मामले निबटाये

देशद्रोह के आरोप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के तीन छात्रों की गिरफ्तारी से लेकर आम आदमी पार्टी के अनेक विधायकों पर मामले दर्ज करने जैसे कारनामों ने दिल्ली पुलिस को सुर्खियों में रखा. इसके अलावा 2016 के दौरान दिल्ली पुलिस ने अनेक हाई-प्रोफाइल मामले निबटाये और वांछित आतंकियों की धरपकड़ की. बीते साल दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी से जुड़े जासूसी रैकेट का भी भंड़ाफोड़ किया.

मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर चोरों का 'धावा', कागजात-कंप्यूटर उठा ले गए

महिलाओं के खिलाफ अपराधों, बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्धि

हालांकि, पिछले साल राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों, बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्धि हुयी. लेकिन, पुलिस ने इनमें से कुछ मामलों को बहुत ही कम समय में हल करने में सफलता हासिल की. जून माह के दौरान पुलिस ने अनेक शहरों में फैले किडनी रैकेट का भंड़ाफोड़ किया.

खालिस्तान लिबरेशन फंट्र के प्रमुख हरमिंदर सिंह मिंटू को गिरफ्तार किया

इस गिरोह में चिकित्सक भी शामिल पाये गये थे. दिल्ली पुलिस ने इसी माह पंजाब के नाभा जेल से भाग गये खालिस्तान लिबरेशन फंट्र के प्रमुख हरमिंदर सिंह मिंटू को गिरफ्तार किया. आईएसआईएस और अल कायदा से संबंधित अनेक लोगों को भी इस साल गिरफ्तार किया गया.

पुणे : बेकरी की दुकान में लगी आग, 'ताले' में बंद छह मजदूर जलकर मरे

राजधानी में महिला सुरक्षा दिल्ली पुलिस के लिए चिंता का कारण बनी रही

राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा दिल्ली पुलिस के लिए चिंता का कारण बनी रही. 30 नवंबर तक राजधानी में बलात्कार के कुल 1,981 मामले दर्ज किये गये. पुलिस ने इस साल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनेक उपाय भी पेश किये. सितंबर माह के दौरान उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 21 साल की एक लड़की की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गयी.

देशद्रोह के आरोप में कन्हैया कुमार और दो अन्य छात्रों को गिरफ्तार कर लिया

हत्यारा कथित तौर पर पिछले कई माह से लड़की का पीछा कर रहा था. इस घटना के वीडियो ने दिल्लीवासियों में दहशत भर दी. फरवरी में पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो अन्य छात्रों को गिरफ्तार कर लिया.

नोटबंदी : काले धन का 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', दुबई और हांगकांग तक लोढा का जाल

‘सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के इशारे पर काम करने’ का आरोप लगाया

इन सभी लोगों को कथित तौर पर संसद हमले के आरोपी अफजल गुरू की फांसी के विरोध में कार्यक्रम आयोजित करने के कारण गिरफ्तार किया गया था. इस अत्यधिक विवादस्पद मामले में विपक्षी पार्टियों ने दिल्ली पुलिस पर ‘सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के इशारे पर काम करने’ का आरोप लगाया.

गिरफ्तारी से देश भर में राष्ट्रीयता पर भी बहस शुरू हो गयी

गिरफ्तारी के बाद कुमार को देश के स्तर पर पहचान मिली और इसके विरोध में देश भर के छात्रों ने सरकार का विरोध किया. गिरफ्तारी से देश भर में राष्ट्रीयता पर भी बहस शुरू हो गयी. इस मामले के लिए कन्हैया कुमार को पटियाला हाउस अदालत में पेश करने से पहले कुछ अधिवक्ताओं ने पत्रकारों, छात्रों और जेएनयू के अध्यापकों पर हमला कर दिया.

झारखंड में कोयला खदान हादसा : 7 शव मिले, कई अभी भी फंसे हुए हैं, PM ने जताया दुख

नजीब की खोज नहीं कर पाने के लिये दिल्ली पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप

इसके बाद दिल्ली पुलिस की खूब आलोचना की गयी. अक्तूबर माह में जेएनयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समेत कुछ छात्रों से झगड़े के बाद यहां पढ़ने वाला एक छात्र नजीब अहमद लापता हो गया. इसके बाद से विश्वविद्यालय के छात्र अभी तक नजीब की खोज नहीं कर पाने के लिये दिल्ली पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगा रहे हैं.

इस साल आम आदमी सरकार के नौ विधायकों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने इस साल आम आदमी सरकार के नौ विधायकों को गिरफ्तार किया. आम आदमी पार्टी ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई. पार्टी के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया.

लड़की के बनाए 8 फर्जी फेसबुक अकाउंट, 'कॉल गर्ल' बता मोबाइल नंबर भी डाला

कांगो के एक 23 वर्षीय नागरिक की क्रूर हत्या कर दी

दक्षिणी दिल्ली में मई माह के दौरान एक आटोरिक्शा को किराये पर लेने के मामले पर हुए विवाद में तीन युवकों ने कांगो के एक 23 वर्षीय नागरिक की क्रूर हत्या कर दी. इस खबर के अखबारों की सुखिर्यां बनने के बाद सरकार को अफ्रीकी समुदाय की सुरक्षा के लिए आश्वासन देने को मजबूर होना पड़ा.

अल-कायदा और आईएसआईएस से संबंधित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

इसके अलावा दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आतंकी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए अल-कायदा और आईएसआईएस से संबंधित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस का यह साल मिंटू की गिरफ्तारी से समाप्त हुआ. पुलिस ने उसे दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया.

अपराध की दुनिया की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget