एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: मेले में नियम-कानून ताक पर रखकर परोसा जा रहा है बार बालाओं का अश्लील डांस

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कई दिनों से चल रहे एक मेले में नियम और कानून का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. इस मेले में आयोजकों द्वारा अश्लील डांस परोस कर अश्लीलता की सारी हदे पार कर दी गई है. वहीं दूसरी तरफ इस मामले से अनजान बनी पुलिस की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है.

गौर करने वाली बात तो ये है कि रात ढलते ही यहां अश्लील डांस शुरू हो जाता है, जिससे लोगों का बड़ा हुजूम भी इस ओर उमड़ पड़ता है. इस अश्लील डांस से पुलिस का अनजान बने रहना कई सवाल खड़े कर रहा है. बताया जा रहा है कि देर रात तक चलने वाले इस मेले में आयोजक आधी रात को बार बालाओं का अश्लील डांस मुहैया कराते हैं. देर रात शुरू होने वाला बार बालाओं का डांस सुबह तक चल रहा है.

डांस देखने पहुंचे लोग डांस करने वाली लड़कियों पर जमकर नोट लुटाते और अश्लीलता की हदे पार कर रहे हैं. पिछले पंद्रह दिन से कांठ थाना क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे इस मेले को पुलिस और प्रशासन की अनुमति शर्तों के आधार पर दी गई थी. वावजूद इसके आयोजक नियम कानूनों को ठेंगा दिखा रहे हैं.

मेले में अश्लील डांस होने की जानकारी से अनजान पुलिस और प्रशासन ने इसके आयोजकों की मेले को आगे बढ़ाने की मांग को स्वीकृति तक दे दी है, वहीं स्थानीय लोग इस अश्लीलता परोसने वाले शो से खासे नाराज भी हैं. एसपी (देहात) उदय शंकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक (Inspector in charge) को जांच के लिए भेजा गया है. मेला 12 जुलाई को खत्म हो गया था, लेकिन सूचना मिली है कि आयोजकों ने इसको प्रशासनिक अधिकारियों से 25 जुलाई तक बढ़वा लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget