एक्सप्लोरर

यूपी: छेड़खानी से परेशान युवती ने दी जान, शिकायत के बाद घर में घुसकर आरोपी ने की थी मारपीट

यूपी के कन्नौज में लगातार छेड़खानी और मारपीट ने 18 साल की एक युवती को खुदकुशी के लिए मजबूर कर दिया. दिल दहलाने वाली इस वारदात ने योगी सरकार के महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर रोक लगाने के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

लखनऊ : यूपी के कन्नौज में लगातार छेड़खानी और मारपीट ने 18 साल की एक युवती को खुदकुशी के लिए मजबूर कर दिया. दिल दहलाने वाली इस वारदात ने योगी सरकार के महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर रोक लगाने के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

एंटी रोमियो स्क्वॉड ऐसे मामलों को रोकने में क्यों नाकाम हैं ? 

सवाल ये भी है कि छेड़खानी की घटनाएं रोकने के लिए खास तौर पर बनाए गए एंटी रोमियो स्क्वॉड ऐसे मामलों को रोकने में क्यों नाकाम हैं ? यूपी के कन्नौज जिले के एक गांव की रहने वाली 18 साल की राधा को जिन हालात में खुदकुशी करनी पड़ी, वो उत्तर प्रदेश पुलिस को शर्मसार करने वाले हैं.

समझाने-बुझाने की बात कह कर मामले को रफा दफा कर दिया

प्रदीप नाम का एक बदमाश, राधा को कई महीने तक छेड़ता रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आया. राधा की शिकायत पर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन पंचायत के लोगों ने प्रदीप को पुलिस के हवाले करने की जगह उसे समझाने-बुझाने की बात कह कर मामले को रफा दफा कर दिया.

पंचायत के नरम रवैये और समझाने-बुझाने का कोई असर नहीं पड़ा

ज़ाहिर है प्रदीप की बदनीयती भरी हरकतों पर पंचायत के नरम रवैये और समझाने-बुझाने का कोई असर नहीं पड़ा. उलटे अपने खिलाफ कोई कार्रवाई न होते देख उसके हौसले और बुलंद हो गए. यहां तक कि एक दिन वो राधा के घर में घुस गया और उससे मारपीट भी की. इसी के बाद लगातार जिल्लत से दुखी और निराश राधा ने अपनी जान ले ली.

 किसी ने उनकी मदद नहीं की और अब उनकी बेटी उनके साथ नहीं है

जो यूपी पुलिस राधा के जीते-जी उसे एक बदमाश की हरकतों से बचाने के लिए सामने नहीं आयी वही, अब एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करने जैसे रटे रटाए जवाब दे रही है. घटना के बाद गांव के काफी रोष है. राधा के परिजनों का आरोप है कि किसी ने उनकी मदद नहीं की और अब उनकी बेटी उनके साथ नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget