एक्सप्लोरर

यूपी : दो बीवियों के फेर में बना 'हैवान', बेरहमी से कर डाले तीन कत्ल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में दो बीवियों के फेर में फंसे एक युवक ने तीन लोगों को बेरहमी से क़त्ल कर दिया. दोनों बीवियों के झगड़े से आजिज आकर इस युवक ने पहले तो अपनी पहली पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. बाद में राज खुलने के डर से अपनी साली व ससुर का गला रेतकर उन्हें बेरहमी से क़त्ल कर दिया. मौत के घाट उतारने के बाद घर में बाहर से ताला लगाकर फरार हुआ पत्नी की लाश उसने तालाब में फेंक दी थी, जबकि साली व ससुर को ससुराल में ही मौत के घाट उतारने के बाद घर में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी युवक और वारदात में मददगार बने उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी के बयान के आधार पर इलाहाबाद पुलिस ने पहली पत्नी की लाश भी तालाब से बरामद कर ली है. यूपी : दो बीवियों के फेर में बना 'हैवान', बेरहमी से कर डाले तीन कत्ल सनक: दो मिनट में पिता को मारे 36 चाकू, बोला- अगर मां होती तो उसे भी मार देता खून से सनी लाश घर के ही आँगन में मिलने से सनसनी फ़ैल गई रोंगटे खड़े कर देने वाली यह सनसनीखेज वारदात इलाहाबाद के करेली इलाके की है. शनिवार को यहाँ अखबार बांटने का काम करने वाले 50 साल के माधव प्रसाद और उनकी बेटी अर्चना की खून से सनी लाश घर के ही आँगन में मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी. दोनों का गला रेता गया था और सर पर भी वार किया गया था. पुलिस खोजी कुत्ते और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची डबल मर्डर की खबर पाकर इलाहाबाद पुलिस खोजी कुत्ते और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची. घंटों की पड़ताल के बाद मौके से कोई सबूत नहीं मिला तो कुछ करीबी रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली. अपने घर के आँगन में ही मौत के घाट उतारे गए माधव प्रसाद की तीन बेटियां थीं. यूपी : दो बीवियों के फेर में बना 'हैवान', बेरहमी से कर डाले तीन कत्ल दिल्ली : लड़कियों को 'किस' कर के भाग जाता था, वीडियो बनाकर नेट पर डाला सुलोचना के पति वीरू उर्फ़ साहिल केसरवानी से पूछताछ की दो की शादी हो चुकी थी और तीसरी अर्चना को उनके साथ ही मौत के घाट उतार दिया गया था. रात तक तमाम रिश्तेदार उनके घर आ गए, लेकिन मझली बेटी सुलोचना नहीं पहुंची. इसकी खबर पुलिस को हुई तो उसने इलाहाबाद के ही धूमनगंज इलाके में रहने वाले सुलोचना के पति वीरू उर्फ़ साहिल केसरवानी से पूछताछ की. नाजायज रिश्ते होने और उसी के साथ भाग जाने की कहानी गढ़ी शुरुआत में तो वीरू पुलिस को अलग-अलग बयान देता रहा. उसने अपनी पत्नी के दूसरे से नाजायज रिश्ते होने और उसी के साथ भाग जाने की कहानी गढ़ी. लेकिन, जब पुलिस ने गहराई से पुछताछ की तो वीरू अपने ही जाल में फंसता चला गया. बहरहाल पुलिस की सख्ती के बाद वीरू ने जो सच्चाई बताई, उसे सुनकर पुलिस अफसरों के पैरों तले भी ज़मीन खिसक गई. Allahabad निर्भया कांड : अपनी दलीलों पर विचार करने की परिस्थितियां बताएं दोषी : SC सामने आया कि घर में दो नहीं बल्कि तीन लोगों का क़त्ल हुआ वीरू की बताई कहानी में सामने आया कि घर में दो नहीं बल्कि तीन लोगों का क़त्ल हुआ है. पुलिस के मुताबिक़ साहिल केसरवानी उर्फ़ वीरू और माधव प्रसाद की मझली बेटी सुलोचना एक-दूसरे से प्यार करते थे. इस बीच दोनों में शारीरिक संबंध बने तो सुलोचना ने शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया. इलाहाबाद की रहने वाली सुमन से भी शादी करनी पडी सुलोचना के कहने पर वीरू ने पिछले साल जनवरी महीने में उससे शादी कर ली. शादी उसने घर वालों से छिपाकर की और सुलोचना को लेकर अलग रहने लगा. इस बीच घर के हालात कुछ ऐसे बने कि उसे महीने भर से कम वक्त में परिवार की मर्जी से इलाहाबाद की रहने वाली सुमन से भी शादी करनी पडी. करीब छह महीने तक वह दोनों बीवियों के साथ रहता रहा और किसी को भी एक-दूसरे के बारे में भनक नहीं लगने दी. Crime News, abp news 'चप्पल' से उतारा आशिकी का भूत, मनचलों को भरे बाजार में सिखाया सबक ! सबको उसकी दो शादियों की बात पता चल गई हालांकि उसका यह राज ज़्यादा दिनों तक राज नहीं रह सका और सबको उसकी दो शादियों की बात पता चल गई. दोनों ही बीवियां दूसरे को छोड़ने का दबाव डालने लगीं और उससे झगड़ा करने लगीं. रोज़ रोज़ के झगडे से ऊबकर वीरू ने दो जनवरी की रात को सोते वक्त पहली पत्नी सुलोचना का उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. मुंडेरा इलाके में कुँए की शक्ल वाले तालाब में फेंक दिया तीन जनवरी की रात को उसने अपने जीजा योगेश उर्फ़ सोनू को बुलाया और दोनों ने मिलकर सुलोचना की लाश को मुंडेरा इलाके में कुँए की शक्ल वाले तालाब में फेंक दिया. लाश फेंकने से पहले दोनों ने सुलोचना के चेहरे को ईंट पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया और लाश के साथ पत्थर भी बांध दिया. यूपी : दो बीवियों के फेर में बना 'हैवान', बेरहमी से कर डाले तीन कत्ल VIDEO : घर से निकलने पर डरती हैं लड़कियां, बेंगलूरु में दरिंदगी का नया वीडियो ! उसने उन दोनों को भी ख़त्म करने की साजिश रच डाली पुलिस के मुताबिक़ अब वीरू को यह डर सताने लगा कि सुलोचना से फोन पर बात न हो पाने और उससे मुलाक़ात न हो पाने पर उसके पिता माधव प्रसाद व बहन अर्चना पुलिस में शिकायत कर सकते हैं, लिहाजा उसने उन दोनों को भी ख़त्म करने की साजिश रच डाली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget