एक्सप्लोरर

दिल्ली: युवक गिड़गिड़ाता रहा, मां की अंतिम संस्कार में जा रहा हूं, पैसे-सामान न छीनो, लेकिन लूटा गया

ऑटो ड्राइवर ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित का मोबाइल फोन, 10 हजार कैश और कपड़े लूट लिए. 32 वर्षीय मनोज कुमार अपनी मां की मौत की खबर सुनने के बाद अपने पैतृक घर मध्यप्रदेश के सागर जा रहे थे.

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली में एक शर्मनाक घटना का खुलासा हुआ है. अपनी मां की अंतिम संस्कार में रेलवे स्टेशन जा रहे व्यक्ति के साथ ऑटो ड्राइवर ने लूटपाट की. लूटपाट में ऑटो ड्राइवर ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित का मोबाइल फोन, 10 हजार कैश और कपड़े लूट लिए. 32 वर्षीय मनोज कुमार अपनी मां की मौत की खबर सुनने के बाद अपने पैतृक घर मध्यप्रदेश के सागर जा रहे थे.
डिप्टी पुलिस कमिश्नर (साउथ- ईस्ट) चिन्मय बिसवाल के मुताबिक पुलिस ने जैतपुर थाने में मामले की एफआइआर दर्ज कर ली है. गाड़ी के नबंर और उससे संबंधित जगहों के बारे में पुलिस पता कर रही है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मनोज हरियाणा के बल्लभगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करते हैं.

मनोज कुमार के मुताबिक शुक्रवार को उसे मां के देहांत की खबरें मिली. मां की अंतिम संस्कार में पहुंचने के लिए वह मध्यप्रदेश के लिए निकल गया. उसने बल्लभगढ़ से बदरपुर बॉर्डर के लिए बस ली. आठ बजे सुबह बदरपुर बॉर्डर पहुंचने के बाद उसने आनंद विहार रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो लिया. ऑटो वाले ने मनोज को स्टेशन छोड़ने के लिए 200 रुपए लिए थे. स्टेशन जाते वक्त ड्राइवर ने जाम का बहाना बनाकर मीठापुर होते हुए आनंद विहार चलने का मनोज से आग्रह किया. मीठापुर पहुंचने पर ऑटो ड्राइवर ने तीन लोगों को ऑटो में बिठा लिया. मनोज ने उन लोगों को बिठाने का विरोध भी किया पर थोड़ी दूर में ये लोग उतर जाएंगे का ड्राइवर ने बहाना बना दिया.

मीठापुर से थोड़ी दूर जाने के बाद ही ऑटो ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी. उसके बाद ड्राइवर और ऑटो में बैठे तीनों लोग मनोज से उतरने के लिए बोलने लगे. मनोज के ऑटो से उतरते ही चारों ने मिलकर उसका मोबाइल, 10 हजार कैश छीन लिया और ऑटो में सामान से भरे ब्रीफकेस लेकर भाग गया.

मनोज ने उसे छोड़ने का चारों से खूब निवेदन किया. उसने उन लोगों को मां के देहांत के बारे में भी बताया, पर ड्राइवर और तीनों लूटेरों ने मनोज की एक न सुनी और उसका सारा सामान लूट लिया. मामले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget