By: ABP News Bureau | Updated at : 17 Dec 2016 09:07 AM (IST)
जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को आतंकियों ने एक बैंक में धावा बोलकर 11 लाख रुपये लूट लिए. आतंकियों ने जम्मू और कश्मीर बैंक की रत्नीपोरा ब्रांच में यह लूट की. बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई .
सीसीटीवी विडियो में दिख रहा है कि हथियारों से लैस आतंकियों ने लोगों को बैंक में बंधक बनाया और फिर बैंक से 11 लाख रूपये लूट कर फरार हो गए. 8 नवंबर को सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद से आतंकवादियों द्वारा बैंक लूटने की यह तीसरी घटना है.आपको बता दें कि नोटबंदी के फैसले के बाद 21 नवंबर को बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में एक बैंक में डकैती हुई जिसमें आतंकवादियों ने 13 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गाए. इसके बाद पुलवामा जिले में जम्मू एंड कश्मीर बैंक की अरिहाल ब्रांच को 8 दिसंबर को लूट लिया गया था, तब आतंकवादियों ने गोलियां भी चलाईं और कैश लूटकर फरार हो गए. इस डकैती में लगभग 10 लाख रुपये लूटे गए थे.
पीएम मोदी ने नोटबंदी के फैसले के बारे में दिए गए अपने संबोधन में कहा था कि नोटबंदी से सिर्फ कालेधन पर ही लगाम नहीं लगेगा, बल्कि इससे आतंकियों पर भी लगाम लगेगी. पीएम ने कहा था कि आतंकवादियों की फंडिग को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
Telangana: चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया
Mumbai Police-ATC Joint Operation: मुंबई के वाकोला में युगांडा की दो महिलाएं गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'