एक्सप्लोरर

प्रेम विवाह पर हुई नाराजगी तो मोहल्ले पर ही कर दिया हमला, अर्धसैनिक बल तैनात

पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन हमला करने वाले इतने उग्र थे कि उनसे सामने भी उत्पात को रोकने के लिए तैयार नहीं थे. इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी दहशत में थे. हमलावर प्रेम विवाह से नाराज थे

नई दिल्ली: देश की राजधानी के सराय काले खां इलाके में जमकर तोड़फोड़ हुई है. गुस्साए लोगों ने यहां जमकर उत्पात मचाया और कई लोगों को घायल भी कर दिया. पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन हमला करने वाले इतने उग्र थे कि उनसे सामने भी उत्पात को रोकने के लिए तैयार नहीं थे. इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी दहशत में थे. हमलावर प्रेम विवाह से नाराज थे.

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है. हमलावरों के सामने जो भी चीज आ रही थी वो उसे तहस नहस कर दे रहे थे. इलाके में काफी तनाव बना हुआ है और हालात को देखते हुए वहां पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है. जिस युवक ने कथित तौर पर प्रेम विवाह किया है उसके परिजन घर छोड़ कर चले गए हैं.

पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है. इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि एक प्रेमी जोड़े ने शादी कर दी जिससे लड़की के घर वाले नाराज हो गए. दोनों अलग-अलग समुदाय के रहने वाले हैं.

शादी करने के बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे थे और उन्हें पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर भेज दिया. लेकिन इस बीच लड़की के भाई को यह रिश्ता नागवार था. इसके बाद अपने साथियों को लेकर लड़के के इलाके में पहुंच गया और वहां हमला कर दिया. यहां काफी नुकसान पहुंचाया गया है.

पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां चला गया है जबकि इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस की मौजूदगी में भी लोग बीती रात सो नहीं पाए और घरों में ही बैठे रहे. नुकसान तक देखने के लिए कोई बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. पुलिस और भी सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें: 

केरल: नाश्ता नहीं बना तो कर दी पत्नी की हत्या, 63 साल का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में दर्दनाक वारदात, तांत्रिक के चक्कर में तीन साल के मासूम की कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget