एक्सप्लोरर

सिवान जेल से तिहाड़ के लिए रवाना हुआ शहाबुद्दीन, गुप्त तरीके से निकाला गया

नई दिल्ली/पटना : बिहार में सीवान के कुख्यात शहाबुद्दीन को दिल्ली की तिहाड़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया है. सीवान जेल से बेहद गुप्त तरीक से शहाबुद्दीन को निकाला गया. जेल के आस-पास शहाबुद्दीन समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी. प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतज़ाम किए थे.

कड़ी सुरक्षा के बीच शहाबुद्दीन को चुपचाप जेल से निकाला गया

सुबह करीब पौने तीन बजे बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच शहाबुद्दीन को चुपचाप जेल से निकाला गया. इसके बाद वहां से उसे पटना रवाना कर दिया गया. ऐसा माना जा रहा है कि शहाबुद्दीन को पटना से सुबह की ट्रेन या फ्लाइट से दिल्ली लाया जाएगा.

यह भी पढ़ें :  प्रचारक जाकिर नाईक को बड़ा झटका, 'करीबी' को कर लिया ED ने गिरफ्तार

शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की तिहाड़ जेल ट्रांसफर कर दिया

गौरतलब है कि बाहुबली आरजेडी नेता शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की तिहाड़ जेल ट्रांसफर कर दिया था. उसे 1 हफ्ते में सिवान जेल से तिहाड़ भेजने का निर्देश दिया गया था. उसके खिलाफ लंबित सभी मुकदमों में उसकी पेशी अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए होगी.

मंत्री तेजप्रताप यादव के खिलाफ अर्ज़ी अप्रैल में सुनी जाएगी

सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश 2 याचिकाओं पर दिया था. एक याचिका सिवान के दिवंगत पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा की थी और दूसरी शहाबुद्दीन के चलते अपने 3 बेटों को गंवाने वाले चंदा बाबू की. राजदेव हत्याकांड के आरोपियों को शरण देने के मामले में बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव के खिलाफ अर्ज़ी अप्रैल में सुनी जाएगी.

यह भी पढ़ें : शराब तस्करों का नया कारनामा : गाड़ी पर गाड़ी और गाड़ी में शराब

शहाबुद्दीन के खिलाफ इस वक्त 45 मामले लंबित हैं, 9 हत्या के

शहाबुद्दीन के खिलाफ इस वक्त 45 मामले लंबित हैं. इनमें से 9 मामले हत्या के हैं. कई मामले अपहरण, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों के हैं. इसके अलावा कुल 10 मामलों में उसे दोषी करार दिया जा चुका है.

सिवान जेल में ली गई सेल्फी की वजह से फिर चर्चा में आ गया था

गौरतलब है कि पिछले दिनों शहाबुद्दीन सिवान जेल में ली गई सेल्फी की वजह से फिर चर्चा में आ गया था. इस मामले में उसपर अलग से एक एफआईआर की गई है. शहाबुद्दीन ने जेल में सेल्फी के साथ अन्य तस्वीरें ली थीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.

यह भी पढ़ें : भारतीय ने अमेरिकी विमान में की महिला से छेड़छाड़, स्वीकार किया अपराध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget