एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम पर बने 'बॉयज लॉकर रूम' ग्रुप मामले में साइबर सेल ने की कई छात्रों से पूछताछ

इंस्टाग्राम पर बने बॉयज लॉकर रूम ग्रुप मामले में साइबर सेल ने कई छात्रों से पूछताछ की है. माना जा रहा है इस मामले कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

नई दिल्ली: बॉयज लॉकर रूम मामले की जांच कर रही साइबर सेल ने गुरुवार को कई छात्रों को बुलाकर पूछताछ की. ये सभी छात्र दिल्ली और नोएडा के रहने वाले हैं. साइबर सेल ने इन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था. साइबर सेल ने इनसे बॉयज लॉकर रूम ग्रुप के बारे में जानकारी हासिल की. इस मामले में पुलिस ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि एक नाबालिग छात्र पकड़ा गया है.

साइबर सेल की टीम ने बॉयज लॉकर रूम में 27 लड़कों की पहचान की थी, जिनमें से 20 से ज्यादा लड़कों से पूछताछ की जा चुकी है. सूत्रों की मानें तो कुछ लड़कों से फोन पर और कुछ को नोटिस देकर बुलाया गया था. इतना ही नहीं साइबर सेल के सूत्रों का कहना है कि कुछ नाबालिग लड़कों से घर में जाकर भी पूछताछ की गई है.

इंस्टाग्राम पर बने बॉयज लॉकर रूम नाम के ग्रुप के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ग्रुप के जिस एडमिन को गिरफ्तार किया वो नोएडा के नामी स्कूल का छात्र है. साइबर सेल के सूत्रों के मुताबिक आरोपी छात्र ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस ग्रुप की शुरुआत थी. साइबर सेल की टीम ने उसे नोएडा से गिरफ्तार किया.

सूत्रों का ये भी कहना है कि इस ग्रुप में दिल्ली के तो छात्र थे ही, इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद के भी छात्र शामिल थे. साइबर सेल ने इंस्टाग्राम से इस ग्रुप की पूरी डिटेल्स मांगी है, क्योंकि ग्रुप की चैट वायरल होने के बाद ग्रुप को डिलीट कर दिया गया था. मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मामला सामने के बाद छात्रों ने अपने अपने मोबाइल से ग्रुप डिलीट कर दिया. पुलिस अब मोबाइल की जांच कर रही है और तकनीक की मदद से डिलीट किए गए ग्रुप की जानकारी हासिल करने में लगी है.

दरअसल बॉयज लॉकर रूम नाम से दिल्ली के कुछ छात्रों ने इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप बनाया था. ये ग्रुप पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर एक्टिव था. इसमें दिल्ली के नामी स्कूल के छात्र थे. जोकि 11वीं और 12वीं के बताए जा रहे हैं. ये छात्र बॉयज लॉकर रूम नाम के इस ग्रुप में लड़कियों की फोटो डाल कर उस पर गंदी टिप्पणी कर रहे थे. फिलहाल दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम इस मामले की जांच कर रही है. साइबर सेल के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें

मई में बढ़ा कोरोना का कहर, पिछले आठ दिनों में 43 फीसदी मौत और 41 फीसदी संक्रमण के मामले हुए दर्ज ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ शब्द पर आपत्ति जताने वाली याचिका खारिज, SC ने याचिकाकर्ता पर लगाया इतने का जुर्माना
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget