एक्सप्लोरर

शैलजा मर्डर केस: मेजर निखिल हांडा को 14 दिन की जेल, हर घंटे होगा मेडिकल चेकअप

पुलिस ने कोर्ट से कहा कि वारदात से जुड़ी हर एक चीज को बरामद कर लिया गया है लिहाजा, अब आरोपी की रिमांड की जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: शैलजा मर्डर केस के आरोपी निखिल हांडा को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसके अलावा कोर्ट ने आदेश दिया है कि हर 24 घंटे में आरोपी निखिल हांडा का मेडिकल कराया जाए. जबकि आरोपी निखिल हांडा के वकील ने कोर्ट में पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी का मेंटली और फिजिकली टॉर्चर किया है.

आरोपी निखिल हांडा की 4 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने कोर्ट से कहा कि वारदात से जुड़ी हर एक चीज को बरामद कर लिया गया है लिहाजा, अब आरोपी की रिमांड की जरूरत नहीं है.

निखिल हांडा के वकील ने आरोपों को खारिज करते हुए कोर्ट को 6 पन्नों की मेडिकल रिपोर्ट दी. बहरहाल, पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी का हर 24 घंटे में मेडिकल कराने का आदेश दिया है. पुलिस नेदावा किया है कि उसने शैलजा मर्डर केस की जांच पूरी कर सभी जरूरी सबूत जुटा लिए हैं.

हत्या में इस्तेमाल चाकू मिला दिल्ली पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस को निखिल हांडा के कपड़े भी मिल गए हैं जो उसने मर्डर के दौरान पहले थे. पुलिस के मुताबिक निखिल हांडा ने कपड़े और हथियार मेरठ रास्ते पर दौराला टोल से करीब 5 किलोमीटर आगे एक बाग में फेंक दिए थे.

क्या है पूरा मामला? शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन से 400 मीटर दूर एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी. लेकिन मामला एक्सीडेंट का नहीं था क्योंकि गले पर कट का निशान था. शाम होते होते पता चला कि मरने वाली महिला मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी हैं. पुलिस के सामने शैलजा के पति अमित द्विवेदी ने मेजर निखिल हांडा पर शक जाहिर किया. पुलिस ने मेरठ से निखिल हांडा को गिरफ्तार कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget