एक्सप्लोरर

DG रैंक के अधिकारी परमबीर सिंह पर एक और FIR, ठाणे पुलिस ने वसूली का केस दर्ज किया

आरोप है कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी और जमीन जबरदस्ती हथियाने की कोशिश भी की.

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह जिन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर वसूली के आरोप लगाए थे उनपर एक और वसूली का मामला दर्ज हो गया है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसके अलावा मुंबई पुलिस में डीसीपी पराग मणेरे का नाम भी एफआईआर में लिखा है.

ठाणे पुलिस कमिश्नर जयजित सिंह ने बताया, ठाणे के कोपरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है. उनके पास शरद अग्रवाल नाम के शिकायतकर्ता की शिकायत मिली थी. शरद ने आरोप लगाया है कि 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गयी और जमीन जबरदस्ती हथियाने की कोशिश की गयी थी.

शरद की शिकायत पर परमबीर सिंह के खिलाफ आइपीसी की धारा 384, 485, 388, 389, 420, 364 अ, 34 और 120 ब के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस एफआईआर में परमबीर सिंह के साथ संजय पुनमिया, सुनील जैन, मनोज घोटकर और डीसीपी पराग मणेरे का नाम आरोपी के तौर पर लिखा गया है.

इससे पहले मुंबई पुलिस ने परमबीर सिंह, पांच अन्य पुलिसकर्मियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ एक बिल्डर से 15 करोड़ रुपये की कथित रूप से मांग किए जाने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की थी. शिकायत के आधार पर दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया. इस मामले में जिन अन्य पांच पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है, उनमें पुलिस उपायुक्त (अपराध) अकबर पठान, निरीक्षक श्रीकांक शिंदे, आशा कोरके, नंदकुमार गोपाले एवं संजय पाटिल शामिल हैं. इस संदर्भ में बिल्डर के दो साझेदारों सुनील जैन एवं संजय पूर्णिमा को मामले में गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें-
नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की संभाली कमान, कैप्टन बोले- जब सिद्धु पैदा हुए थे, तब मेरा कमीशन हुआ था

ताजपोशी के बाद सिद्धू ने मंच से भरी हुंकार, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह का नहीं लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget