एक्सप्लोरर

लखनऊ: स्कूल में छुट्टी कराने के लिए 7वीं की छात्रा ने पहली क्लास के छात्र को चाकू से गोदा

लखनऊ के स्कूल की ही एक छात्रा ने पहली क्लास के बच्चे को वॉशरूम में बंधक बना कर चाकू से कई वार किए. ये वाकया कहीं ना कहीं गुरुग्राम के रेयान स्कूल में हुई वारदात की याद दिलाता है.

लखनऊ: लखनऊ के ब्राइटलैंड स्कूल में गुरुग्राम के रेयान स्कूल जैसा मामला दोहराया गया है. 7वीं में पढ़ने वाली एक लड़की ने पहली क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को वॉशरूम में बंधक बना कर चाकू से 4 वार किए. बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पुलिस सीसीटीवी और बच्चे के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. लखनऊ के एसएसपी ने एबीपी न्यूज़ के साथ बात करते हुए कहा कि लड़की के पास से चाकू बरामद हो गया है और बच्चे से भी उसे पहचान लिया है. यही नहीं लड़की सीसीटीवी फुटेज में भी हाथ पोंछते हुए दिखाई दे रही है. इस तरह किया हमला बच्चे ने होश में आने के बाद बताया कि 'एक दीदी' उसे वॉशरूम में ले गई और उसके मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया. उसके बाद उसके हाथ पीछे बांध दिए और फिर चाकू से 4 बार वार किए. हमले से तड़पता बच्चा फर्श पर गिर गया जिसके बाद छात्रा वहां से भाग गई. 7वीं क्लास की छात्रा ने किया हमला बच्चे ने बताया कि हमला करने वाली लड़की जूनियर सेक्शन वाली यूनिफॉर्म में थी. उसने स्कर्ट और ब्लेजर पहन रखा था, साथ ही उसके बाल भी छोटे थे. इस हुलिए के आधार पर एक छात्रा को ट्रेस किया गया है जिसे बच्चे ने भी पहचान लिया है. लड़की का हमले से इंकार पुलिस पूछताछ में लड़की ने हमले से इंकार कर दिया है. पुलिस सीसीटीवी पुटेज आदि की भी जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. स्कूल में छुट्टी के लिए की वारदात बच्चे ने छात्रा से गुहार लगाई की उसे ना मारे. इस पर लड़की ने कहा कि अगर तुम्हें मार देंगे तो स्कूल में छुट्टी हो जाएगी. कुछ ऐसा ही मामला गुरुग्राम के रेयान स्कूल का भी था जिसमें पीटीएम टालने के लिए मासूम प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा

'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात

107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद

गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'

‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

Embed widget