एक्सप्लोरर

जेएनयू मार्च कवर करने वाली पत्रकार ने कहा,  इन्स्पेक्टर ने मुझे धकेला

पुलिस ने कहा कि छेड़छाड़ के आरोपी विद्याधर सिंह को जिला लाइन्स भेज दिया गया है. सिंह दिल्ली छावनी में एसएचओ है. यह कथित घटना पिछले सप्ताह हुई थी जब शिकायतकर्ता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा आयोजित एक मार्च को कवर कर रही थी.

नयी दिल्ली: जेएनयू के छात्रों की रैली कवर करने के दौरान दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली एक पत्रकार ने अपनी शिकायत में कहा है कि पुलिस कर्मी ने उसके सीने को छुआ था जबकि उसने उसे बता दिया था कि वह मीडिया से है. पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कल एक मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है.

पुलिस ने कहा कि छेड़छाड़ के आरोपी विद्याधर सिंह को जिला लाइन्स भेज दिया गया है. सिंह दिल्ली छावनी में एसएचओ है. यह कथित घटना पिछले सप्ताह हुई थी जब शिकायतकर्ता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा आयोजित एक मार्च को कवर कर रही थी.

शिकायतकर्ता ने कहा कि वह अपने एक सहयोगी पत्रकार के साथ, विरोध स्थल के समीप सर्विस लेन में खड़ी थी. उसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियों से मारना शुरू किया. पीड़ित का आरोप है कि उसे और अन्य पत्रकार को सिंह ने धक्का दिया.

पीड़ित ने शिकायत में कहा है‘‘ तब हम दोनों ने सिंह को बताया कि हम पत्रकार हैं. तब वह कुछ पल के लिए पीछे हुआ. उसके बाद वह फिर से हमारी ओर बढ़ा, वह मेरे सीने के बिल्कुल करीब आ गया, उसने अपना हाथ मेरे दाहिने वक्ष पर रखा और मुझे फिर से धक्का दिया.’’

पत्रकार ने दावा किया कि जब उसका और अन्य मीडिया सहयोगियों का घटना को लेकर सिंह से सामना कराया गया तो उसने मुझे कहा कि मैं झूठ बोल रही हूं.

शिकायत के बाद मामले की सतर्कता जांच के आदेश दे दिए गए. पत्रकार ने घटना की जांच करने वालों के सामने अपने आरोप दोहराए. पुलिस इन्स्पेक्टर ने आरोपों से इंकार किया है.

यह मामला विस्तृत जांच के लिए कल अपराध शाखा को सौंप दिया गया.शुक्रवार को जेएनयू के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर से संसद तक एक मार्च निकाला था.

लक्ष्मी बाई नगर के संजय झील इलाके में पुलिस ने छात्रों और शिक्षकों को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और पानी की धारा उन पर छोड़ी. प्रदर्शन कवर करने आए पत्रकार भी इससे नहीं बच सके.

दो पत्रकारों ने मार्च के दौरान हिंसक घटनाओं के संदर्भ में अलग अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं. एक ने छेड़छाड़ की और दूसरे ने हमले की शिकायत दर्ज कराई है.प्रदर्शन के दौरान एक फोटो पत्रकार का कैमरा कथित तौर पर छीनने के लिए रविवार को एक महिला कॉन्स्टेबल और एक पुरूष हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget