एक्सप्लोरर

JNU के प्रोफेसर अतुल जौहरी को पटियाला हाउस कोर्ट ने दी जमानत, छात्राओं के यौन उत्पीड़न का था आरोप

दिल्ली पुलिस ने प्रोफेसर अतुल जौहरी को यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक यौन उत्पीड़न के मामले में अतुल जौहरी के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए गए हैं.

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर अतुल जौहरी को मंगलवार को कथित यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "उन्हें गिरफ्तार कर पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई."

दिल्ली पुलिस ने जौहरी से हिरासत में पूछताछ की मांग नहीं की, जिसके बाद उन्होंने जमानत याचिका दायर की. उन्हें जमानत मिल गई, क्योंकि उन्होंने कहा कि जेल जाने से उनका करियर प्रभावित होगा. पुलिस ने नौ छात्राओं की अलग-अलग शिकायतों में जौहरी के खिलाफ आठ प्राथमिकी दर्ज की है. छात्राओं ने जौहरी पर स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की प्रयोगशाल में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. इससे पहले दिन में जौहरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "आठ प्राथमिकियों और अन्य छात्राओं द्वारा की गई इसी तरह की शिकायतों में पूछताछ के दौरान जौहरी के बयान की वीडियो रिकार्डिग की गई." संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने कहा, "हमने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए हैं. कुछ अन्य छात्राओं ने पुलिस से संपर्क किया है और जौहरी के खिलाफ उसी तरह के आरोप लगाए हैं. इसकी जांच की जा रही है. कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी. जांच की निगरानी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज कर रही हैं." यह गिरफ्तारी जेएनयू के विद्यार्थियों द्वारा प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने में हो रही देरी को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget