एक्सप्लोरर

निकाह से इंकार पर लड़की का कत्ल, परिवार का आरोप- लव जेहाद का है मामला

जमशेदपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. एक युवती का कत्ल हुआ है और आरोप है उसके प्रेमी डॉक्टर पर.

जमशेदपुर: जमशेदपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. एक युवती का कत्ल हुआ है और आरोप है उसके प्रेमी डॉक्टर पर. कहा जा रहा है कि धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर युवती की हत्या की गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक बैग मिला. खोलने पर निकली एक युवती की लाश. आईकार्ड साथ में था जिससे पता चला कि उसका नाम चयनिका कुमारी है. पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि उसके पास एक फोन आया.

फोन करने वाले ने कहा कि उसका नाम मिर्जा रफीकुल है और उसी ने इस कत्ल को अंजाम दिया है.

निकाह से इंकार पर लड़की का कत्ल, परिवार का आरोप- लव जेहाद का है मामला

कौन है डॉक्टर मिर्जा रफीकुल

- कोलकाता के बीएम बिड़ला अस्पताल में रेसिडेंट मेडिकल ऑफिसर के बतौर काम करता है.

- होटल जिंजर के कमरा नंबर 201 में रुका था और यहीं पर चयनिका का कत्ल किया.

- कोलकाता में दोनों एक साथ काम कर चुके थे. वह पहले भी दो बार जमशेदपुर आया था और जिंजर होटल में ही रुका था.

- हत्या करने के बाद वो डर गया और पुलिस को खुद ही फोन कर कत्ल की कहानी सुना दी.

निकाह से इंकार पर लड़की का कत्ल, परिवार का आरोप- लव जेहाद का है मामला

सोच समझ कर की थी हत्या

- पुलिस का कहना है कि मिर्जा रफीकुल ने सोच समझ कर हत्या की इस बारदात को अंजाम दिया था.

- पुलिस के मुताबिक वह तीन साल से चयनिका पर शादी का दवाब बना रहा था लेकिन चयनिका टाल जाती थी.

- दरअसल मिर्जा को शक था कि चयनिका का अफेयर कहीं और चल रहा है और इसी वजह से वह इंकार कर रही है.

- पुलिस के मुताबिक वह सोच समझ कर आया था कि इस बार अगर इंकार सुनने को मिला तो चयनिका का कत्ल कर देगा.

- पुलिस ने बताया कि 2 नवंबर को चयनिका का जन्मदिन होता है और उसी को सेलिब्रेट करने के लिए उसने चयनिका को होटल में बुलाया था.

- होटल में आरोपी ने गला दबा कर चयनिका का मर्डर कर दिया. वह अपने साथा चाकू भी लाया था. अगर चयनिका बच जाती तो चाकू का इस्तेमाल करता.

निकाह से इंकार पर लड़की का कत्ल, परिवार का आरोप- लव जेहाद का है मामला

लड़की और लड़के के पिताओं के बयान

- लड़की के पिता अरुण कुमार ने कहा कि हत्यारा लगातार बेटी पर धर्म परिवर्तन का दवाब डाल रहा था और इंकार करने पर हत्या कर दी.

- लड़के के पिता रवि उल हक ने बताया कि उनका बेटा सारी कमाई लड़की पर लुटाता था. वह तीन साल से उसे मूर्ख बना कर पैसे ऐंठ रही थी.

पुलिस रिपोर्ट

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी अनूर टी मैथ्यू ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है. कॉल डिटेल, होटल की सीसीटीवी व अन्य चीजों की जांच की जा रही है. फिलहाल ये साफ है कि हत्या मिर्जा ने ही की है.

ये कहना है महिला आयोग का

झारखंड महिला आयोग की चेयरमैन कल्याणी शरण ने कहा कि मामला साफ तौर पर लव जेहाद का है. युवती पर धर्म परिवर्तन का दवाब डाला जा रहा था. बात बनती ना देख किया गया कत्ल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'

वीडियोज

Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget