एक्सप्लोरर

जानिए, हवाला का पैसा बाहर ले जाने वाली एयरहोस्टेस कैसे फंसी DRI के जाल में?

विदेशी मुद्रा की कथित तौर पर भारत से बाहर तस्करी करने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार की गयी जेट एयरवेज की एयरहोस्टेस और एक एजेंट दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ये राशि तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की थी

नई दिल्ली: विदेशी मुद्रा की कथित तौर पर भारत से बाहर तस्करी करने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार की गयी जेट एयरवेज की एयरहोस्टेस और एक एजेंट दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ये राशि तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की थी. लाखों डॉलर के साथ डीआरआई ने हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया है. पैसे पहुंचाने का काम खुद विमान की एक एयर होस्टेस कर रही थी.

दरअसल कई दिनों से डीआरआई को कुछ हवाला ऑपरेटरों को टेक्निकल सर्विलान्स के जरिये ट्रेस कर रही थी. उनको ट्रेस करते समय डीआरआई को जानकारी मिली कि जेट एयरवेज की फ्लाइट से हवाला का पैसा विदेश भेजा जा रहा है. पैसा एक बार नही बल्कि कई बार विदेश भेजा जा चुका है, इसी जानकारी के आधार पर डीआरआई की एक टीम आईजीआई एयरपोर्ट पहुँची. डीआरआई ने जाल बिछाया गया और आरोपी एयरहोस्टेस को आईजीआई एयरपोर्ट से सोमवार सुबह तीन बजे गिरफ्तार कर लिया.

एयरहोस्टेस के पास से डीआरआई को 4 लाख 80 हज़ार 200 डॉलर मिले. इसकी कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक 3 करोड़ 21 लाख रुपये थी. अब सबसे बड़ा सवाल ये था कि इस एयरहोस्टेस के पास इतने डॉलर कहा से आए. डीआरआई की टीम ने इस एयरहोस्टेस से पूछताछ शुरू की. एयरहोस्टेस ने बताया कि ये पैसा उसे हवाला ऑपरेटर अमित मल्होत्रा ने दिया है. ये पैसा उसे हांगकांग पहुंचाना था.

एयरहोस्टेस से डीआरआई को अमित का मोबाइल नंबर भी मिल गया लेकिन उसके घर का पता एयरहोस्टेस के पास भी नहीं था. डीआरआई ने अमित को फोन नही किया बल्कि टीम सबसे पहले एयरहोस्टेस के मयूर विहार के घर छापेमारी की और एयरहोस्टेस के पति को अपने साथ डीआरआई मुख्यालय ले आई.

डीआरआई की टीम ने एयरहोस्टेस के पति के फोन का स्पीकर ऑन करवा दिया ताकि उसको जितने भी फोन आए तो उनकी बातचीत डीआरआई की टीम भी सुन सके. इधर जब एयरहोस्टेस समय पर हांगकांग नहीं पहुँची तो अमित ने एयरहोस्टेस को फोन लगाया तो उसका फोन बंद आ रहा था. एयरहोस्टेस ने एक बार अपने पति का नम्बर अमित को दिया था, इसलिए अमित ने एयरहोस्टेस के पति को फोन लगाया और उससे कहा कि उसकी पत्नी कहा हैं? उसका कुछ सामान हांगकांग नहीं पहुँचा है, इस पर पति ने कहा उसे खुद चिंता हो रही हैं उसकी पत्नी कहाँ है? इसके बाद एयरहोस्टेस के पति ने अमित से कहा कि वो अमित से मिलना चाहता है और उसने अमित से उसका पता भेजने को कहा.

एयरहोस्टेस का पति अमित से फोन पर जो भी बात कर रहा था वो डीआरआई की टीम सुन रही थी और उसे क्या बोलना है वो कागज पर लिखकर दिया जा रहा था. ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि ये शातिर हवाला ऑपरेटर डीआरआई के जाल में फंस जाए.

अमित ने अपना पता तो भेजा लेकिन वो गलत निकला. इसके बाद एयरहोस्टेस के पति से डीआरआई की टीम ने दोबारा फोन करवाया और अमित को अपनी वॉट्सऐप लोकेशन भेजने को कहा. अमित ने अपनी वॉट्सऐप लोकेशन भेजी जो विवेक विहार के पास झिलमिल मार्किट की थी. थोड़ी देर में एयरहोस्टेस का पति वहां पहुँच गया और डीआरआई की टीम ने उसे अकेला छोड़ दिया और टीम के लोग उसके आसपास कुछ दूरी पर खड़े हो गए. जैसे ही अमित एयरहोस्टेस के पति के पास पहुँचा, वो पकड़ा गया. अमित की उसी झिलमिल मार्किट में ट्रेवल एजेंसी भी है.

इसके बाद डीआरआई ने हवाला ऑपरेटर अमित से पूछताछ शुरू की. अमित ने डीआरआई को बताया कि एयरहोस्टेस के संपर्क में वो अगस्त में आया था. अगस्त से एयरहोस्टेस 7 बार हवाला की मनी हांगकांग पहुंचा रही थी. पूछताछ में पता चला है कि हांगकांग में एयरहोस्टेस जिस होटल में रुकती थी अमित का आदमी वहां से उससे पैसा ले जाता था.

डीआरआई सूत्रों की माने तो गिरफ्तार हवाला ऑपरेटर अमित मल्होत्रा दिल्ली के भगीरथ पैलेस मार्किट के 10-15 कारोबारियों के संपर्क में है. उनके ही पैसों को हवाला के जरिये वो विदेश में भेजता था. अमित के पिता की दुकान भागीरथ पैलेस में थी. पिता की मौत के बाद दुकान अमित संभालने लगा. तभी से वो वहाँ के व्यापारियों के संपर्क में आया और उसके बाद उसने वो दुकान बंद कर दी और अपनी ट्रेवल ऐजेंसी खोल ली. एयरहोस्टेस से पूछताछ में जेट एयरवेज के दो और कर्मचारियों का नाम सामने आया है. डीआरआई जल्द ही उनसे भी पूछताछ कर सकती है.

डीआरआई के सूत्रों के मुताबिक पहले उन्हें एयरहोस्टेस के पति पर भी शक हुआ, लेकिन बाद में पता चला कि एयरहोस्टेस के पति को हवाला की मनी के बारे में कोई जानकारी नही थी. अमित मल्होत्रा से मिले पैसे को एयरहोस्टेस अपने पति को ही बैंक में जमा करने को कहती थी. जब उसका पति उससे पूछता था कि इतना पैसा कहा से आ रहा है तो वो उसे कुछ नही बताती थी. डीआरआई के सूत्रों की माने तो दोनों पति पत्नी के बीच कुछ खास नही बनती थी.

इतना ही नही जांच में ये भी बात सामने आई आई है कि एयरहोस्टेस ने कुछ दिन पहले नोइडा में 3BHK का एक फ्लैट भी बुक करवाया है जिसकी 30 परसेंट पेमेंट वो कर चुकी है. डीआरआई की टीम ने जब हवाला ऑपरेटर अमित के घर पर छापेमारी की तब वहां से टीम को एक डायरी मिली, जिसमें कुछ कारोबारियों के नाम भी दर्ज है. डायरी में कुछ पेमेंट का हिसाब किताब भी लिखा हुआ है. अब ये साफ नही है कि ये हिसाब किताब हवाला के पैसों का है या फिर कुछ और है. डीआरआई की टीम अब उन कारोबारियों को भी बुलाने की तैयारी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget