एक्सप्लोरर

रात में मोबाइल पर बात कर रही थी बेटी, गुस्साए बाप ने कर दिया मर्डर

मृतका के पिता ने स्वीकार किया कि बेटी का गांव के ही एक लड़के से प्रेम-प्रसंग था. घटना की रात वह अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी.

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है. क्षेत्र के एसपी ने बताया कि पिता ने इज्जत के नाम (ऑनर किलिंग) पर बेटी की हत्या की थी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया था.

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया, "छह नवंबर को बेरी गांव में 15 साल की लड़की कविता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था, परिजन इसे आत्महत्या बता रहे थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतका के पिता नारायणदास सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ऑनर किलिंग का मामला सामने आया."

उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत में मृतका के पिता ने स्वीकार किया कि बेटी का गांव के ही एक लड़के से प्रेम-प्रसंग था. घटना की रात वह अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी, उसी समय पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया.

एसपी ने बताया कि बेटी की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पांच दिन के भीतर ऑनर किलिंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget