एक्सप्लोरर

चलते-चलते 'आग का गोला' बनी कारें, अंदर ही झुलस गईं पांच जिंदगियां

नई दिल्ली/हैदराबाद : सरकार के आंकड़ों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक तौर पर बढ़ रही है. इसके साथ ही तमाम सेफ्टी के दावे भी मौके पर खारिज साबित हो जा रहे हैं. ऐसी ही दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कारों की टक्कर हुई और उसके बाद उसमें आग लग गई. इसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

एक घटना हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर आज तड़के सुबह एक कार के रेलिंग में टकराने के बाद उसमें आग लगने से कार में सवार चार लोगों की झुलसने से मौत हो गई. जबकि, दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में कार में सवार एक सिविल इंजीनियर की जलकर मौत हो गयी.

देश भर में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़ी, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद में हुई दुर्घटना सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर आउटर रिंग रोड पर अंबेरपेट टोल गेट पर हुई. उस समय शिवकृष्ण, शशिधर, श्रीकांत और राजू अपने मित्र भास्कर को विदा कर हवाईअड्डे से लौट रहे थे. उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि कार में आग तेजी से फैली और कार में सवार लोग पूरी तरह से जल गए.

ये पांचों मित्र वारंगल में हनामकोंडा से हवाईअड्डे के लिए कल रात करीब 11 बजे निकले थे. इन शवों का पोस्टमार्टम कर शव मृतकों के परिजन को सौंप दिए गए. इधर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक बस और कार की जबरदस्त भिडंत में दोनों वाहनों में आग लग गयी. कार में सवार एक सिविल इंजीनियर की जलकर मौत हो गयी.

आपकी 'पहचान चोरी' तो नहीं हुई ? आपके 'नाम' पर है कालाधन वालों की नजर

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के डेल्टा सेक्टर में रहने वाले सिविल इंजीनियर दीपक उपाध्याय बीती रात को सेन्ट्रो कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे. नोएडा एक्सप्रेसवे पर सवारी उतार रही एक बस में उनकी कार जा घुसी. बस के पिछले हिस्से में लगे सीएनजी सिलेण्डर में टक्कर के चलते जबरदस्त विस्फोट हुआ तथा कार व बस दोनों में आग लग गयी.

आग लगने की वजह से दीपक की कार में ही जलकर मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची. उन्होंने आग पर काबू पाया. थाना प्रभारी ने बताया कि मृत सेक्टर-150 स्थित ऐश कम्पनी में सिविल इंजीनियर के रूप में काम करता था. वह मूल रूप से यूपी के जनपद आजमगढ़ का रहने वाला था.

अपराध से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget