एक्सप्लोरर

दिल्लीः पुलिस ने सुलझाया हत्या का मामले, नासा का झांसा देकर आरोपियों से उगलवाया सच

दिल्ली पुलिस मर्डर का एक मामला सुलझा लिया है. पुलिस ने नासा के सेटेलाइट में लगे कैमरो में तस्वीर कैद होने का झांसा देकर आरोपियों से उगलवाया सच. दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाया.

नयी दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने मंगोलपुरी इलाके में चंद्रभान नाम के शख्स की हुई हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के साथ सख्ती ना दिखाकर बेहद प्रोफेशनल तरीके से काम लिया. जिसके बाद दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अलग-अलग बयान दिए थे. जिसके बाद शक होने पर पुलिस ने आरोपियों को बताया की हत्या की पूरी वारदात नासा के सेटेलाइट में लगे कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस की यह बात सुनकर दोनों आरोपियों के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने तुरंत अपना गुनाह कबूल कर लिया.

खून से लथपथ मिली थी लाश

दरअसल, मंगलवार के दिन पुलिस को मंगोलपुरी इलाके के एक बार के अंदर खून से लथपथ लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक का सर और गर्दन पूरी तरीके से पत्थर से कुचला हुआ है. काफी जांच-पड़ताल के बाद पीड़ित की पहचान मंगोलपुरी इलाके में ही रहने वाले चंद्रभान के तौर पर हुई.

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला. जिसके बाद पुलिस को कुछ कैमरों में दो लोगों की तस्वीर नजर आई लेकिन कैमरा में कैद चेहरों की पहचान नहीं हो पा रही थी.

ऐसे हुई आरोपियों की पहचान

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़ित की कॉल डिटेल्स, टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिर से मिले इनपुट के बाद पुलिस को मंगोलपुरी इलाके में ही रहने वाले प्रदीप और राजू नाम के शख्स पर शक हुआ. लेकिन पूछताछ के दौरान दोनो पुलिस को गुमराह करते रहे.

जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को बताया की हत्या की यह वारदात नासा के सेटेलाइट्स में लगे कैमरे में कैद हो गई है और उन कैमरों में दोनों की तस्वीरें साफ साफ नजर आ रही है.

पुलिस की यह बात सुनकर दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और बताया इनकी मृतक के साथ पुरानी रंजिश थी. दोनों ने कबूल किया कि मंगोलपुरी इलाके के एक पार्क में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget