एक्सप्लोरर

दिल्ली के रोहिणी में चोरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन बदमाश हत्या, डकैती, लूटपाट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे है.

 दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन बदमाश हत्या, डकैती, लूटपाट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे है. ताज़ा मामला दिल्ली के रोहिणी इलाके का है जहां बीती देर रात बदमाशों ने एक इलेट्रॉनिक शोरूम को अपना निशाना बनाया और लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गए.

चोरी की ये वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी केमरे में कैद हो गई है. फिलहाल के एन काटजू थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है.

चोरी की ये घटना दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की है. जिसे हाथों में लोहे की रॉड और दुकान खोलने का औजार साथ लिए कुछ नकाबपोश लोगों ने अंजाम दिया. शोरूम के मालिक ने बताया कि करीब 4-5 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया है.

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बीते मंगलवार देर रात करीब ढाई तीन बजे के बीच एक स्कार्पियो कार इस शोरूम के बाहर आती है जिसमें करीब आधा दर्जन नकाबपोश उतर कर पहले शोरूम का शटर तोड़ते हैं और उसके बाद अंदर जा कर इलेक्ट्रॉनिक के समान पर हाथ साफ करते हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं.

शोरुम मालिक ने बताया कि करीब आधा घण्टे से ज्यादा समय तक ये नकाबपोश शोरूम में थे. पुलिस की मुस्तैदी के बारे में इन्होंने बताया कि इलाके में आए दिन स्नैचिंग, और चोरी की वारदातें होना आम बात है. शाम और रात के समय कभी-कभी ही पुलिस इलाके में गश्त करती दिखाई देती है. जिसकी वजह से लोगों में पुलिस के प्रति रोष है और लोग असुरक्षित महसूस करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget