एक्सप्लोरर

अय्याशी से रोकती थी पत्नी, करा दिया मर्डर और फिर रच दी ये कहानी

25 अक्टूबर को दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले पंकज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

25 अक्टूबर को दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले पंकज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में पंकज ने बताया कि उसी ने प्लान बना कर अपनी पत्नी प्रिया मेहरा का कत्ल किया था. क्या है पूरा मामला पंकज ने पुलिस को बताया था कि जब वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बंगला साहब गुरुद्वारे से वापस लौट रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक किया और गोलियां चलाईं. इस फायरिंग में प्रिया की मौत हो गई. उसने ये भी कहा कि वह कर्ज का पैसा नहीं चुका पाया था और इसी वजह से ये हमला कराया गया था. अय्याशी से रोकती थी पत्नी, करा दिया मर्डर और फिर रच दी ये कहानी पुलिस जांच में खुले राज पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरु की तो कई हैरान करने वाली बातें पता चली. कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच पुलिस ने की और साथ ही कई लोगों के बयान भी लिए. इसी के आधार पर पुलिस ने पंकज से भी पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में पंकज घबरा गया और उसने बता दिया कि उसी ने हत्या कराई है. प्रेम विवाह किया था पंकज और प्रिया कॉलेज के जमाने से एक दूसरे को जानते थे. 2007 में प्रिया ने अपने घर में पंकज के बारे में बताया जिसके बाद दोनों की शादी करा दी गई. शादी के बाद पता चला कि पंकज के आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे. पंकज को अपना पुश्तैनी मकान भी बेचना पड़ा था. अय्याशी से रोकती थी पत्नी, करा दिया मर्डर और फिर रच दी ये कहानी अय्याशी में रोड़ा थी प्रिया प्रिया के पिता अशोक ने बताया कि उन्होंने 25 लाख देकर पंकज को रेस्टोरेंट-बार खुलवाया था. परफॉरमेंस के लिए वहां ट्रूप्स आते थे जिनमें लड़कियां भी शामिल होती थीं. पंकज अपनी कमाई इन लड़कियों पर उड़ाने लगा था. एक बार फिर वह कर्जे में डूब गया और 40 लाख का कर्जदार हो गया. करता था मारपीट प्रिया के पिता के मुताबिक कुछ सालों तक को उनके रिश्ते ठीक चले लेकिन बाद में पंकज ने प्रिया को मारना शुरू कर दिया. पंकज घर नहीं आता था जिसकी वजह से दोनों के बीच अनबन होती रहती थी. जब प्रिया और उसके परिवार को पंकज के अफेयर के बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. अय्याशी से रोकती थी पत्नी, करा दिया मर्डर और फिर रच दी ये कहानी कुछ वक्त के लिए अलग भी रही जब प्रिया को पंकज के बारे में पता चला तो पिछले 1 साल से वह उससे दूर अपने परिवार के साथ रह रही थी लेकिन इसी साल सितंबर महीने में यानी दिवाली से 1 महीने पहले ही पंकज के साथ एक किराए के घर में शिफ्ट हो गई थी. परिवार वाले भी चाहते थे कि दोनों के बीच सुलह हो जाए इसलिए उन्होंने भी प्रिया को पंकज के साथ रहने की इजाजत दे दी थी. करा दिया कत्ल प्रिया के भाई कार्तिक का ये साफ कहना है कि पंकज कुछ लड़कियों के साथ लिव-इन में रहता था और वो लड़कियों को बाहर घुमाने के लिए भी ले गया था. प्रिया के भाई के पास पंकज की अय्याशी की तस्वीरें भी हैं. पंकज ने प्रिया से निजात पाने के लिए उसकी हत्या कर दी ताकि कोई भी उसकी अय्याशी के बीच रोड न बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget