एक्सप्लोरर

शादी के अगले ही दिन घर से भागी 'बहू', पकड़ी गई तो हुआ बड़ा खुलासा

जयपुर : शादी के अगले दिन अपने ससुराल से भागी 19 वर्षीय महिला को यहां लखेरी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया. उसने शादी के बहाने अपने पति और उसके घर वालों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की जिसके लिए उसे गिरफ्तार किया गया.

सोशल मीडिया पर शेयर की 'झगड़े' की बात, पति ने महिला को मार डाला

वह जमशेदपुर में गोल बस्ती की रहने वाली है

पुलिस ने कहा कि इस महिला ने अपनी पहचान संध्या के रूप में बताई और वह जमशेदपुर में गोल बस्ती की रहने वाली है. महिला को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया. पुलिस क्षेत्राधिकारी नरपतचन्द ने कहा कि यह महिला उस गिरोह की सदस्य है जो वर पक्ष से मोटी रकम लेकर महिलाओं की शादी कराता है और इसके बाद दुल्हन भाग जाती है.

पंजाब : पुलिस चौकी के पास से छात्रा का अपहरण, सरेराह जीप में उठा ले गए बदमाश

अशोक ने अपने लिए दुल्हन तलाशने को कहा था

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता कमलेश कुमार के मुताबिक, उसने दो बिचौलियों, हरिमोहन शर्मा और अशोक कुमार शर्मा से अपने लिए दुल्हन तलाशने को कहा था. 15 जनवरी को इन बिचौलियों ने आरोपी (संध्या) का परिचय कमलेश और उसके परिवार से कराया. जो इस शादी के लिए राजी हो गए और 16 जनवरी को एक मंदिर में विवाह संपन्न हुआ.

शहाबुद्दीन मामला : पत्रकार राजदेव की हत्या के आरोपी मोहम्मद कैफ को जमानत

बिचौलियों को एक लाख 61 हजार रुपए भुगतान किया

अधिकारी ने कहा कि कमलेश ने इन दो बिचौलियों को एक लाख 61 हजार रुपए भुगतान किया था. वह महिला मंगलवार शाम अपने ससुराल से रफू चक्कर हो गई. आरोपी महिला ने मध्य प्रदेश के गुना और शिवपुरी जिलों में इसी तरह के अपराध दो बार करने का जुर्म कबूला है.

निर्भया कांड : फांसी की सजा पा चुके दरिंदों को लग रहा है 'डर', बदली गई 'कालकोठरी'

उसके गिरोह में 8-9 पुरुष और महिलाएं शामिल हैं

उसने यह भी खुलासा किया कि उसके गिरोह में 8-9 पुरुष और महिलाएं शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें राजस्थान और मध्य प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर भेजी गई हैं. आरोपी को बुधवार को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया.

नोटबंदी के बाद हेराफेरी : बड़ी मात्रा में खरीदा गया सोना, नासिक में छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget