एक्सप्लोरर

आरबीआई अधिकारी बदल रहा था पुराने नोट, पकड़ी गई 'चालाकी' फिर हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली/बेंगलूरू : सीबीआई ने यहां भारतीय रिजर्व बैंक के एक अधिकारी को अवैध तरीके से नोट बदलने के जुर्म में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के पुराने नोट बदले हैं. सीबीआई के एक अधिकारी ने यहां बताया, ‘सीबीआई ने प्रतिबंधित नोट बदलने में मदद कर रहे आरबीआई के एक अधिकारी को बेंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया.’ अधिकारी ने बताया, ‘दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.’

In Pics : नोटबंदी पर नया 'नाटक', पंडित जी को गुरुदक्षिणा में दिए पुराने नोट और फिर... 

प्रतिबंधित नोट बदलने में मदद कर रहा था आरबीआई अधिकारी

एक विशेष अदालत ने अधिकारी को पूछताछ के लिए छह दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है.  अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, 'भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के नोट जारी करने वाले विभाग के वरिष्ठ विशेष सहायक के. माइकल को गिरफ्तार किया गया है.' अधिकारी ने कहा कि कोल्लेगल शाखा एसबीएम की करेंसी चेस्ट है. इसमें छोटे नोटों के साथ बड़ी मात्रा में 2000 और 500 रुपये के नोट बैंक की दूसरी शाखाओं और जिले के कोषागारों में भेजने के लिए रखे हुए थे.

'ब्लैक एंड व्हाइट' के खेल में 'ब्लैकमनी' के खिलाड़ी, नाम चौंकाने वाले हैं ! 

100 रुपये के नोट से बदलने में शामिल रहने का आरोप है

आगे बताया गया कि 'उस पर छह लाख रुपये के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट को चामराजपेट जिले की कोल्लेगल स्थित स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम) शाखा में 100 रुपये के नोट से बदलने में शामिल रहने का आरोप है.' कर्नाटक के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में स्थित कोल्लेगल, बेंगलुरु से 145 किलोमीटर की दूरी पर है. एक हफ्ते पहले छह दिसम्बर को सीबीआई ने बैंक के वरिष्ठ रोकड़िया पाराशिवामूर्ति के खिलाफ पुराने नोट से 1.51 करोड़ रुपये बदलने के आरोप में मामला दर्ज किया था.

काली कमाई का तिलिस्म, बॉथरूम में टाइल्स के पीछे थी कालेधन की तिजोरी 

माइकल का नाम पाराशिवामूर्ति ने सीबीआई को बताया था

माइकल का नाम पाराशिवामूर्ति ने सीबीआई को मनी लांड्रिंग के बारे में पूछताछ के दौरान बताया था. अधिकारी ने कहा कि संयोगवश आठ नवंबर को जब नोटबंदी की घोषणा हुई थी तो माइकल नए नोट से करेंसी चेस्ट को भरने के लिए कोल्लेगल में मौजूद था. उसने बगैर उचित कागजात के पुराने नोटों को 100 रुपये के नोट में बदलने में मदद की थी.

In Pics : नोटबंदी के बाद भी 'ठुमकों' पर नेता जी ने जमकर लुटाए नोट, वह भी...

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बैंकों को सावधान रहने की जरूरत

लेकिन, सीधे तौर पर आरबीआई कर्मचारी की संलिप्पतता का शायद यह पहला मामला है. आज ही पत्रकारों से बातचीत में आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा कि बैंकों को सावधान रहने की जरूरत है. और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget