एक्सप्लोरर

बुलंदशहर में दो बहनों के कत्ल की गुत्थी सुलझी, एकतरफा प्यार में की गई थीं हत्याएं

पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर में हुए डबल मर्डर केस को सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने बताया है कि एक लड़की से एकतरफा प्यार करने वाले लड़के ने दोनों बहनों का कत्ल किया था.

बुलंदशहर: पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर में हुए डबल मर्डर केस को सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने बताया है कि एक लड़की से एकतरफा प्यार करने वाले लड़के ने दोनों बहनों का कत्ल किया था. शीलू और शिवानी नाम की दो बहनों की गला दबाकर हत्या की गई थी. फिर आरोपी ने दोनों की लाशों को जला भी दिया. गुरुवार शाम घर में आग लगने से डबल मर्डर का खुलासा हुआ था. जिस परिवार की दो लड़कियों को बेरहमी से मारा गया था उसी घर में लड़के की शादी होनी थी. पुलिस ने बताया कि शीलू के प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया था. पुष्कल उर्फ अंकित को शीलू ने ही घर पर बुलाया था. अंकित दुबई में नौकरी करता था लेकिन डेढ साल पहले गांव वापस लौट आया था. उसके वापस आने का कारण भी एकतरफा प्यार ही था. अंकित ने पहले अपनी प्रेमिका शीलू की क्लच वायर से गला दबाकर हत्या की और फिर पकड़े जाने के डर से शिवानी का भी मर्डर कर दिया. इसके बाद उसने दोनों की लाशों को जलाया और फरार हो गया. अंकित बीटेक कर चुका इंजीनियर है. ये है पूरा मामला गुरुवार शाम तकरीबन सवा 5 बजे गांव वालों ने देखा कि इस घर मे आग लगी है. दरवाजा बाहर से बंद था. सभी ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया. इसके बाद लोग जब कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. बिस्तर पर एक लड़की की लाश पड़ी थी, इसकी जानकारी घरवालों को दी गई तो पता चला कि घर में एक लड़की और है. उसकी तलाश शुरू की गई. धुंआ एक और कमरे से भी आ रहा था. ये कमरा भी बाहर से बंद था. इसकी आग को भी बुझाया गया तो सबके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. यहाँ भी एक लाश पड़ी थी. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौका-ए- वारदात पर पहुँची तो शुरुआती जांच में पाया कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है और उसके बाद क़तिल ने दोनों के शवों को आग लगा दी. घर के बेटो राहुल की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी. राहुल अपने माता- पिता के साथ शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली गए हुए थे. घर में राहुल की बहन शीनू और उसकी मेमरी बहन शिवानी थे. इन दोनों के अलावा वारदात के समय घर पर कोई नहीं था. शिवानी के गले पर क्लच वायर बंधी थी, यानी पहले वायर से गला दबा कर उसकी हत्या की गई. शीनू की भी गला दबा कर हत्या की गई है. डबल मर्डर की इस वारदात ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget