एक्सप्लोरर

MMS के जरिए गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करता था इंटरनेशनल बॉक्सर, और फिर एक दिन...

अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर जितेंद्र मान की हत्या का खुलासा करते हुए थाना सूरजपुर पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

ग्रेटर नोएडा: अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर जितेंद्र मान की हत्या का खुलासा करते हुए थाना सूरजपुर पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि बॉक्सर की हत्या ब्लैकमेलिंग से तंग मीट कारोबारी और उसकी प्रेमिका ने साथ मिलकर करवाई थी. पुलिस के मुताबिक, युवती बॉक्सर से अपना अश्लील वीडियो मोबाइल से डिलीट करने के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन बॉक्सर के नहीं मानने पर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी.

एसपी (ग्रामीण) सुनीति सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एवीजे हाइट नामक सोसाइटी के फ्लैट संख्या-एच-606 में रहने वाले बॉक्सर जितेंद्र मान की 10 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनका शव 14 जनवरी को उनके फ्लैट में पड़ा मिला था. इस मामले की जांच कर रही थाना सूरजपुर पुलिस ने युनिटेक होरीजन सोसाइटी के सामने तिराहे के पास से बॉक्सर की महिला मित्र सृष्टि गुप्ता, इमरान और नफीस को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया है कि जितेंद्र मान उसे निजी रूप से जिम का प्रशिक्षण देता था. इसी दौरान दोनों के अतरंग संबंध बन गए. इस बीच मान ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इस वीडियो के आधार पर मान उसे ब्लैकमेल करके उससे शारीरिक संबंध बनाता था.

एसपी ने बताया कि इस बात से परेशान युवती ने अपने बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले मीट व्यापारी प्रेमी इमरान से एक पिस्टल हासिल किया तथा घटना वाले दिन युवती मान के फ्लैट पर पहुंची. उसने मान से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना. इसी बीच उसने पिस्टल से उस पर अंधाधुंध गोली चला दी.

बॉक्सर का लूटा हुआ मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हुआ है. एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल, पांच मोबाइल फोन, खून लगे कपड़े और मृतक के फ्लैट के कागजात भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. यह बॉक्सर सेना में भी रह चुका था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget