एक्सप्लोरर

बिहार: करोड़ों रुपये कीमत की प्राचीन मूर्तियां चोरी, मठ के महंत से पूछताछ जारी

वारदात में शामिल लोगों की पहचान के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है. अपराधियों ने मंदिर का ताला तोड़कर नहीं बल्कि तालों को खोलकर मूर्ति चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है.

समस्तीपुर: बिहार से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक मठ से अष्टधातु की कुछ मूर्तियां चोरी हो गई हैं जिनकी कीमत काफी बताई जा रही है. समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक चोरी हुई मूर्तियों की संख्या 13 है जबकि भाषा समाचार एजेंसी के मुताबिक 7 मूर्तियां चोरी की गई हैं.

बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक मठ से अज्ञात चोर इन कीमती मूर्तियों को चुराकर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, नरघोघि मठ में गुरुवार को जब गांव के लोग पूजा करने पहुंचे थे वहां से कई मूर्तियां गायब पाई गईं. इसके बाद इसकी सूचना सरायरंजन पुलिस को दी गई.

स्थानीय लोगों का दावा है कि भगवान राम एवं माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जग्गनाथ जी, राधा और कृष्ण आदि की ये मूर्तियां करीब 400 साल पुरानी हैं.

वारदात में शामिल लोगों की पहचान के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है. अपराधियों ने मंदिर का ताला तोड़कर नहीं बल्कि तालों को खोलकर मूर्ति चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है.

समस्तीपुर (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद तनवीर ने गुरुवार को बताया कि इस मठ में अष्टधातु से निर्मित कुल 27 मूर्तियां थी, जिसमें से 13 मूर्तियां चोरी हुई हैं. उन्होंने बताया कि इस घटना की प्राथमिकी सरायरंजन थाना में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

इधर, ग्रामीणों की सूचना के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन सहित बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. मूर्तियों की चोरी की घटना के बाद गांव वालों में आक्रोश है.

पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने के साथ-साथ चोरों को चिन्हित करने में जुटी है. तनवीर ने कहा कि इस मामले में मठ के महंत से पूछताछ की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज

रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...

Embed widget