एक्सप्लोरर

जमीन के विवाद में 'जानवर' बने लोग, लड़की को जिंदा ही दफनाने लगे

पटना : बिहार के समस्तीपुर जिले में जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दर्दनाक घटना को अंजाम दिया. रोसडा थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव में दबंगों ने एक लड़की को जिंदा ही दफनाने की कोशिश की लेकिन शुक्र यही था कि लड़की बच निकली. घटना के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

एक भूखंड को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था

रोसडा थाना अध्यक्ष मुनीर आलम ने बताया कि गोविंदपुर गांव निवासी अजीम अंसारी और उनके पड़ोसी अमित साह के बीच एक भूखंड को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था. उन्होंने बताया कि अजमी अंसारी द्वारा उक्त भूखंड पर घर बनाने का प्रयास करने का अमित साह द्वारा विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच रविवार को झड़प हुई.

उसे अमित साह ने पहले तो ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया

इस दौरान जब अजीम की 16 वर्षीय पुत्री खुशबू परवीन अपने पिता को बचाने आयी तो उसे अमित साह ने पहले तो ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया. लेकिन, जब लड़की वहां से भागी तो एक गड्ढे में जा गिरी. आलम ने बताया कि खुशबू के गड्ढे में गिरने पर अमित साह ने अपने अन्य सहयोगियों की मदद से उसके उपर मिट्टी डालकर उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की.

ऐसा करने पर लड़की के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया

ऐसा करने पर लड़की के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. फिर वहां जुटे गांव के अन्य लोगों ने मिट्टी हटाकर बेहोश हो चुकी खुशबू को गड्ढे से बाहर निकाला. उसे इलाज के लिए रोसडा अस्पताल पहुंचाया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है

उन्होंने बताया कि इस मामले में खुशबू की मां साबिरा खातून द्वारा अमित साह सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आलम ने बताया कि इस घटना के बाद से फरार अमित साह सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget