एक्सप्लोरर

बेंगलूरु : बेशर्मी का नंगा नाच करने वाले चार गिरफ्तार, साथ ही हुआ एक और बड़ा खुलासा

बेंगलूरु : इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली बेंगलूरु तस्वीरों को आप भूले नहीं होंगे. वहां नए साल की रात एक लड़की की आबरू पर हमला हुआ था. उस लड़की के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की थी. वो लड़की मदद के लिए चिल्लाती रही और वहां मौजूद कुछ लोग उसकी बेबसी का तमाशा देखते रहे. बेंगलूरु पुलिस ने चार मनचलों को किया है गिरफ्तार.

ऑटो ड्राइवर चीनू, कूरियर ब्वॉय राजू और उसके दो साथी गिरफ्तार

बेंगलूरु पुलिस ने ऑटो ड्राइवर चीनू, कूरियर ब्वॉय राजू और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है. उनमें से एक लड़का बीकॉम स्टूडेंट है. पुलिस का दावा है कि चारों आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है. ऑटो ड्राइवर चीनू का कहना है कि वो अक्सर लड़की का पीछा करता था.

भयावह ! बेंगलुरू में सामूहिक छेड़छाड़ की घटना ने सिर शर्म से झुकाया

उस होटल में काम करते हैं, जहां से लड़की अक्सर खाना मंगाती थी

साथ ही, उसके दोस्त उस होटल में काम करते हैं, जहां से लड़की अक्सर खाना मंगाती थी. लिहाजा उन्हें अच्छी तरह पता था कि लड़की कहां रहती है, कहां काम करती है. वो किस वक्त घर से निकलती है. किस वक्त वो अपने ऑफिस से घर लौटती है. पुलिस के मुताबिक इन मनचलों को अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने का मौका मिला नए साल की रात.

लड़की न्यू ईयर पार्टी से लौट रही थी तो मनचलों ने उसका पीछा किया

उस रात जब लड़की न्यू ईयर पार्टी से लौट रही थी तो मनचलों ने उसका पीछा किया. जब वो लड़की ऑटोरिक्शा से उतरकर गली में दाखिल हुई, तो एक स्कूटर पर सवार दो मनचले उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गए. उन दोनों ने पहले गली का एक चक्कर लगाया फिर स्कूटर को वापस मोड़ा और उस लड़की के पास जाकर ब्रेक लगा दिए.

VIDEO : बेंगलुरू के सामूहिक छेड़खानी मामले में आया सनसनीखेज CCTV फूटेज

उसके बाद वहां बीच सड़क पर शुरू हो गया बेशर्मी का नंगा नाच

उसके बाद वहां बीच सड़क पर शुरू हो गया बेशर्मी का नंगा नाच. वो भी लड़की के घर से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर. एक मनचले ने उस अकेली लड़की को दबोच लिया. बेबस लड़की उसके चंगुल से छूटने के लिए छटपटाती रही. लेकिन, मनचले ने उसकी एक नहीं चलने दी. इस बीच लड़की ने मनचले को एक चांटा रसीद कर दिया.

शर्मसार कर देने वाला वीडियो : 

 

थप्पड़ लगने से बौखलाया मनचला लड़की को खींचकर ले गया

थप्पड़ लगने से बौखलाया मनचला लड़की को जबरन खींचकर स्कूटर के पास ले गया. फिर स्कूटर पर बैठे दूसरे मनचले ने भी उसके साथ मनमानी की. इसके बाद मनचलों ने उस लड़की को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. वे वहां से भाग खड़े हुए. देखते ही देखते दोनों मनचले आंखों से ओझल हो गए. लेकिन, वो शैतान इस बात से बेखबर थे कि उनकी ये शर्मनाक करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी.

VIDEO : नए साल के जश्न में अश्लील डांस का तड़का, लेडी MLA ने किया आयोजन !

उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया, जबकि कुछ लोग मौजूद थे

इधर, लड़की मदद के लिए लगातार शोर मचा रही थी. लेकिन, उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया. मौका-ए-वारदात से कुछ ही कदमों की दूरी पर चार लोग खड़े हुए थे. लेकिन, वो भी वहां से चलते बने, मानों उन्होंने कुछ देखा ही नहीं था. मनचलों के जाने के बाद डरी सहमी लड़की ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और घर पहुंचकर अपने दोस्तों को आपबीती सुनाई.

शिकार लड़की ने इस शर्मनाक वारदात की सीसीटीवी तस्वीरें निकलवाईं

दोस्तों की मदद से ही छेड़छाड़ की शिकार लड़की ने इस शर्मनाक वारदात की सीसीटीवी तस्वीरें निकलवाईं. मनचलों को सबक सिखाने की ठान ली. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इस मामले ने तूल पकड़ लिया. बेंगलूरू में अकेली लड़की के साथ हुई इस शर्मनाक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया.

Pics : 'चमत्कार' में बची जान, दर्दनाक हादसें की तस्वीरें दिल दहला देंगी 

तस्वीरों से पहचान करके चार मनचलों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया

नतीजतन बेंगलूरु पुलिस को हरकत में आना पड़ा और सीसीटीवी तस्वीरों से पहचान करके चार मनचलों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. गौरतलब है कि बेंगलुरू में सड़कों पर नए साल का जश्न मनाया जा रहा था. सैकड़ों नौजवान रातभर सड़कों पर डटे रहे. एक तरफ एक ही शोर था. ‘हैप्पी न्यू ईयर…हैप्पी न्यू ईयर…’ और दूसरी तरफ खेला जा रहा था शर्मनाक ‘खेल’.

भीड़ में शामिल कुछ मनचलों ने महिलाओं से छेड़खानी शूरु कर दी

इसी बीच शोर के बीच शर्मनाक वारदात हुई और भीड़ में शामिल कुछ मनचलों ने महिलाओं से छेड़खानी शूरु कर दी. इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई. मौके पर पुलिस भी पहुंची और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया. लेकिन, घर लौटती लड़कियों को भी निशाना बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget