एक्सप्लोरर

दो बार की गैंगरेप की शिकायत, पुलिस ने नहीं सुनी तो कर लिया सुसाइड!

बहराइच: उत्तर प्रदेश के जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. युवती 24 अप्रैल को ब्यूटी पार्लर गई थी. लौटते समय रास्ते में कार सवार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस की कार्यशैली से आहत होकर युवती ने की आत्महत्या!

युवती के परिवार वालों का आरोप है कि वह शिकायत करने थाने पहुंचे. लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की. पुलिस की कार्यशैली से आहत होकर युवती ने बुधवार देर रात फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. युवती की सूचना पुलिस को मिली, तब हड़कंप मचा. लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस मौके पर रवाना हुई है.

पुलिस ने आरोप को किया खारिज

वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों का आरोप गलत है. युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वो उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन जबर्दस्ती उसका विवाह दूसरी जगह तय कर दिया गया था. इसी बात से नाराज होकर युवती ने आत्महत्या की है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ब्यूटी पार्लर से लौटते वक्त युवती को किया अगवा

पुलिस के अनुसार, जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम सभा हंसना धवरिया के मजरा भुंडेपुरवा निवासी 22 साल की युवती 24 अप्रैल को जरवलरोड बाजार में स्थित ब्यूटी पार्लर गई थी. बताया जाता है कि दोपहर में एक बजे जब वह घर लौट रही थी, तभी जरवलरोड चीनीमिल यार्ड के निकट कार सवार युवकों ने उसे अगवा कर लिया. अगवा करने के बाद युवती को काबू में कर गोंडा ले गई. वहां गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

दूसरी बार भी पुलिस ने अनसुनी कर दी शिकायत!

किसी तरह वह अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुई. मंगलवार देर शाम युवती थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी. पीड़िता ने भी आपबीती बयां की. लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, जिससे युवती काफी हतोत्साहित हुई. उसने बुधवार सुबह फिर थाने पर मोबाइल से सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने अनसुनी कर दी. इससे आहत युवती बुधवार रात अहाता में जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी. मवेशियों को चारा देने के लिए पिता अहाते में गए तो वहां पर युवती का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था.

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई: पुलिस

जरवलरोड थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि परिवारीजन पुलिस पर झूठा आरोप लगा रहे हैं. युवती का गोंडा निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिससे युवती शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने उसके मर्जी के खिलाफ शादी दूसरी जगह तय कर दी थी. हो सकता है इसी वजह से उसने आत्महत्या की हो. उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है, इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई को जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget