एक्सप्लोरर

महिला आर्किटेक्ट का आरोप- दक्षिण दिल्ली में छह लोगों ने उनके साथ की छेड़छाड़ और मारपीट

पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और लड़कों की पहचान करने के लिए मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि वहां कोई गवाह नहीं था और वे सड़क की सीसीटीवी फुटेज को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं.

नई दिल्ली: 39 साल की एक महिला आर्किटेक्ट ने आरोप लगाया है कि दक्षिण दिल्ली की एक कॉलोनी में छह लोगों द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई. महिला ने पुलिस को बताया है कि वह घर जा रही थीं जब लड़कों ने उनकी कार को रोका और उस पर हमला किया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और लड़कों की पहचान करने के लिए मामले की जांच कर रही है.

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने कहा, ''मैं शाम 7 बजे के आसपास अपने दफ्तर से घर लौट रही था जब पांच-छह आदमी कार के सामने आकर खड़े हो गए. मैंने उन्हें एक तरफ जाने के लिए कहा. अचानक, उनमें से एक ने मेरी ओर दौड़कर मुझे पकड़ लिया. मैं हैरान थी और समझ नहीं पाई कि क्या हुआ. एक और शख्स ने उसके साथ मिलकर मुझसे छेड़छाड़ की. जब मैंने विरोध करने की कोशिश की, तो उन्होंने मेरे चेहरे पर मुक्का मारा और मेरे बाल खींचे. उनमें से एक ने मेरा फोन लेने की कोशिश की लेकिन सौभाग्य से फोन कार के अंदर गिर गया. मैंने कार स्टार्ट की और वहां से भागी.'' उन्होंने बताया कि ''जब मैं अपने घर पहुंची तो मैंने उनमें से एक को बाहर देखा, लेकिन वह मुझे देखकर भाग गया.''

महिला ने कहा कि वह आमतौर पर एक ड्राइवर के साथ होती हैं लेकिन उस दिन वो खुद कार चला रही थीं. पुलिस ने कहा कि उन्होंने महिला से आरोपियों का विवरण प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं. महिला ने आगे आरोप लगाया कि इस घटना के बाद उन्होंने 100 और 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं मिली. उन्होंने बताया कि मेरे पड़ोसी ने मेरी मदद की और हमने रात में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई."

पुलिस ने कहा कि वहां कोई गवाह नहीं था और वे सड़क की सीसीटीवी फुटेज को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं. महिला ने यह भी दावा किया कि घटना से 15 दिन पहले उन्होंने एक बीट कांस्टेबल से लड़कों के एक समूह के बारे में शिकायत की थी जो कथित रूप से कॉलोनी में नशे में घूम रहे थे.

यह भी पढ़ें-

ICC ने जारी किया T20 World Cup 2020 का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच

महाराष्ट्र: सीएम पर ड्रामा बरकरार, शिवसेना की BJP को दो टूक- ‘मुख्यमंत्री हमारा ही होगा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget