एक्सप्लोरर

हरियाणा: रोहतक में निर्भया जैसी वारदात, युवती से गैंगरेप और हत्या, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़:  हरियाणा के रोहतक में निर्भया कांड जैसी शर्मनाक वारदात दोहराई गई है. 19 साल की एक युवती को पहले अगवा किया गया और उसके बाद गैंगरेप का शिकार बनाया गया. अपने जुल्म को मिटाने के लिए फिर युवती की निर्मम हत्या कर दी गई. इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

युवती को अगवा करने में जिस कार का इस्तेमाल किया गया और गैंगरेप को अंजाम दिया गया, पुलिस ने 12 मई को चेकिंग के दौरान उस सेंट्रो कार को बरामद कर लिया.

क्या है मामला?

9 मई की सुबह पीड़ित अपने घर से फैक्टरी में काम के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं आई.

11 मई को परिवारवालों ने अपने बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

12 मई को रोहतक में दिल्ली हाईवे के पास एक लड़की की सिर कुचली हुई लाश मिली, घर वालों ने कपड़ों से अपनी बेटी की पहचान की.

12 मई को ही मुख्य आरोपी सुमित चेकिंग के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया. सुमित ने पूछताछ में दूसरे आरोपी विकास के बारे में बताया.

ऐसे निर्मम हत्या की गई!

आरोपियों ने अपने बयान में बताया कि गैंगरेप के बाद वो पीड़ित को रोहतक की एक निर्माणाधीन सोसाइटी में ले गए और वहां पर ईंटों से कुचकलर उसकी हत्या कर दी. जब डेड बॉडी मिली तो सिर का हिस्सा पूरी तरह से खराब हो चुका था और पहचाना नहीं जा सकता था. लाश की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसपर कीड़े मकोड़े रेंग रहे थे.

बाएं आंख की पुतली और दोनों आंखों की कॉर्निया गायब थे. एनस  पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था.

पुलिस का बयान

एडीजी लॉ एंड आर्डर हरियाणा अकील मोहम्मद के मुताबिक अगवा का मामला दर्ज था, एक आरोपी का नाम दिया गया था, 9 मई को किडनेप हुआ. रोहतक में बॉडी मिली. शव की पहचान नहीं थी, जब पहचान हुई उसके बाद पोस्मार्टम कराया गया.  जिसमें पाया गया कि उसके साथ बहुत अत्याचार हुआ. रेप भी किया गया. ईंट से चेहरा कुचला गया.

अब सेक्शन 365 किडनेपिंग, 302 कत्ल. 328 नशीला पदार्थ या जहर देना,  376 a और D  गैंग रेप,  34 साझा मकसद, आर्म एक्ट और SC- ST एक्ट के तहत केस दर्ज है.

अकील मोहम्मद का कहना है कि केस की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चले ऐसी कोशिश वो करेंगे. उन्होंने कहा,- हम चाहेंगे कि जल्द जांच पूरी हो. मृतक और आरोपी सुमित एक दूसरे को जानते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget