एक्सप्लोरर

दिल्ली: विदेशी महिलाओं को शिकार बनाने वाला अफगानी ब्लैकमेलर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को धर दबोचा है, जो महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करता था. पुलिस ने अफगानिस्तान के नागरिक हमीदुल्लाह को गिरफ्तार किया है, जिसपर विदेशी महिलाओं को ब्लैकमेल करने का आरोप है.

क्या है पूरा मामला?

खुद को अफगानिस्तान के एक बैंक का शेयर होल्डर बताने वाले हामिदुल्लाह ने सबसे पहले अमेरिका की रहने वाली एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती की. फिर उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया. जब महिला उसके जाल में फंस गई तो उसे शादी का झांसा देकर एक फाइव स्टार होटल में बुलाया. वहां हमीदुल्लाह ने महिला के साथ खुद की कुछ अंतरंग तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली. इन्हीं तस्वीरों के जरिये हमीदुल्लाह ने महिला को धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. खुद को कैसेनोवा यानि इश्कबाज कहने वाला हमीदुल्लाह ब्लैकमेलिंग और जालसाजी के खेल को अंजाम देने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट का सहारा लेता था.

ब्लैकमेलिंग के पैसे से आलीशान जिंदगी जीता था हमीदुल्लाह: पुलिस

विदेशी महिला ने जब अपने साथ हो रही इस ब्लैकमेलिंग की शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो हमीदुल्लाह ने महिला को धमकी दी कि उसे आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के केस फंसा देगा. साथ ही हमीदुल्लाह ने पुलिस को शिकायत करने पर उसका चेहरा एसिड से जलाने की धमकी भी दी. लेकिन जब विदेशी महिला हमीदुल्लाह की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से तंग आ गई तो उसने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में शिकायत की. जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने हमीदुल्लाह को दिल्ली के हयात होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया.

कौन है हमीदुल्लाह?

आरोपी हमीदुल्ल्हा का जन्म 1981 में काबुल में हुआ था और इसने काबुल से पासपोर्ट भी जारी करवाया हुआ था. साल 1997 में हमीदुल्लाह के माता-पिता अफगानिस्तान के हालात के चलते यूएई शिफ्ट हो गए और 2011 में हमीदुल्लाह टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आ गया. बाद में अपने टूरिस्ट वीजा को मेडिकल वीजा पर ट्रांसफर करवा लिया. इसके बाद बेहद शातिराना तरीके से फेसबुक पर स्कैम यानि फर्जी आईडी बनाकर विदेशी महिलाओं से दोस्ती करता था और फिर शादी का झांसा देकर महिलाओं के साथ निजी पलो की फोटो और वीडियो से उन्हें धमकी देकर पैसे ऐंठता था.

पुलिस कर रही है तफ्शीश

क्राइम ब्रांच ने हमीदुल्लाह के पास से एक आईफोन, एक ऑडी ए-थ्री कार, पासपोर्ट, महिलाओं से ऐंठे हुए पैसों से खरीदी गई प्रॉपर्टी और ज्वेलरी भी बरामद की. फिलहाल क्राइम ब्रांच इसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और ये जानने में लगी है कि आरोपी ने इसी तरीके से कितनी महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget